जनजातीय गौरव दिवस पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय कार्यक्रम में की सहभागिता
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हितग्राहियों से किया संवाद, योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के अनुभव साझा किए
सुकमा,नवम्बर 2026
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के छठवें आयोजन के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन किया गया। प्रातः 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमित कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद कर योजनाओं से उन्हें मिले लाभ एवं उनके अनुभवों की जानकारी ली।
संवाद के दौरान हितग्राहियों ने बताया कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से लाभ मिला है। इन योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है तथा उन्हें बेहतर जीवनयापन के नए अवसर प्राप्त हुए हैं।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के अधिकारों एवं स्वाभिमान के लिए उनके योगदान को स्मरण किया गया।