राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें- कलेक्टर
सूरजपुर सितम्बर 2026
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर अनुविभाग और तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती जमील द्वारा बैठक में फौती नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की अनुविभाग एवं तहसीलवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती जमील ने लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने और समय-सीमा के बाहर लंबित सभी प्रकरणों को शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी कोई भी प्रकरण निर्धारित समय-सीमा के बाहर लंबित न हो।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री रामसिंह ठाकुर, सर्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।