सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में बेटियों की हो सकती है महत्वपूर्ण भूमिका,
उमाशंकर पांडे,,,,,,, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है क्योंकि माता-पिता अपनी बेटियों के प्रति विशेष संजीदा होते हैं और यदि ऐसे में बेटियां सड़क दुर्घटनाओं के कारण बताते हुए जो जानकारी आज दी जा रही है यदि उसके पालन हेतु अपने माता-पिता से या परिजनों से अनुरोध करें तो निश्चित रूप से सड़कों में उनके द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही बंद कर यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें तो सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाया जा सकता है l पीएम श्री सेजस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नूतन चौक सरकंडा के द्वारा ग्राम धौरा भाटा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसी शिविर में आज तीसरे दिन बौद्धिक पर चर्चा के दौरान बिलासपुर जिले के यातायात के मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। बौद्धिक परिचर्चा में आज मुख्य रूप से श्रीमती रेखा गुल्ला मदन मोहन गुल्ला, मोना केवट, राम प्रताप यादव, श्री पटेल राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठन श्री जैन एवं नेमा उपस्थित रहेl कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन किया गया तथा छात्राओं ने सरस्वती वंदना का सस्वर गान किया । बौद्धिक परिचर्चा में श्रीमती रेखा गुल्ला मदन मोहन गुल्ला, मोना केवट ने भी अपनी बातें रखी और श्री पटेल ने कैशलेस लेनदेन के संबंध में सुरक्षात्मक जानकारी दी, तथा श्री नेमा ने बच्चों को स्वास्थ्यगत जानकारी दीl कार्यक्रम में अतिथियों की अतिरिक्त राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती प्रियंवदा पांडे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के बौद्धिक पर चर्चा में छात्रों को दी गई जानकारी उनके भावी जीवन के लिए बहुत अधिक उपयोगी सिद्ध होगी*।