छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई

राधेश्याम सोनवानी,*गरियाबंद *  :- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा  की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गरियाबंद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके अदम्य साहस, संघर्ष, राष्ट्रभक्ति एवं जनजातीय समाज के उत्थान में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष पारस ठाकुर , भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक साहू , भाजपा मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, उपसरपंच पुखराज साहू, शुभम सांग एवं रूपनारायण यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा  के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image