छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर जिले में प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ सीधा प्रसारण

 गरियाबंद ।जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम का जिला गरियाबंद के कलेक्टर सभाकक्ष में सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों एवं आदिवासी छात्राओं ने सहभागिता निभाई और कार्यक्रम का अवलोकन किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  प्रखर चन्द्राकर,  एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  लोकेश्वर पटेल, प्रदेश अध्यक्ष भुजिया समाज छत्तीसगढ़  ग्वाल सिंह सोरी, समाज प्रमुख कमार समाज  सुकचंद नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री  मोदी का संबोधन सुना।

   इस अवसर पर जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, परंपरा, संस्कृति एवं स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के योगदान के स्मरण के साथ जनजातीय समुदाय के सम्मान एवं उनके सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज की विरासत एवं उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।


 

Leave Your Comment

Click to reload image