छत्तीसगढ़ / रायपुर

नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करेगी नालसा की DAWN योजना

रायपुर । नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में नायडू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रविग्राम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अधिकार मित्र आकांक्षा साहू, साक्षी साहू एवं दिनेश पटेल ने विद्यार्थियों को नालसा की डॉन (DAWN – Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug-Free India) योजना, 2025 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य नशे की रोकथाम, जनजागरूकता बढ़ाना, नशे से प्रभावित लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें नशामुक्ति एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना है।

इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। नशे की लत से व्यक्ति की निर्णय क्षमता कमजोर होने के साथ ही आर्थिक एवं सामाजिक समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।

 
 
 
 
 
 

अधिकार मित्रों ने विद्यार्थियों को गलत संगति और नशे के प्रलोभन से दूर रहने की समझाइश दी। साथ ही कहा कि यदि किसी मित्र में नशे की आदत दिखाई दे तो इसकी जानकारी शिक्षक एवं अभिभावकों को दें तथा जरूरतमंद व्यक्ति को उपचार और नशामुक्ति के लिए प्रेरित करें। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image