छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

*थाना पर धारदार तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

*दोनों आरोपियों के कब्जे से 02 नग लोहे की धारदार तलवार जप्त।* 
  
 *आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही वैधानिक कार्यवाही 

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद,-: जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध हथियार रखकर आमजन में भय का माहौल निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, जिला गरियाबंद के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों को लगातार टाउन पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में थाना देवभोग पुलिस को दो अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक रूप से हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*:
पहला प्रकरण: दिनांक 26.11.2026 को थाना देवभोग से  टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म-जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुए थे। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुड़भेली निवासी रूपेश यादव देवभोग मंडी के पास मेनरोड पर हाथ में लोहे की धारदार तलवार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों के साथ तत्काल मौके पर पहुँची और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
दूसरा प्रकरण: इसी दिनांक 26.11.2026 को  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झाराबहाल पुलिया के पास मेनरोड पर ग्राम गोलामाल निवासी रिंकु उर्फ ओंकार सोनवानी हाथ में लोहे की धारदार तलवार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों में भय उत्पन्न कर रहा है। पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुँचकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया।

*वैधानिक कार्यवाही*:
दोनों ही प्रकरणों में पुलिस द्वारा गवाहों के समक्ष दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार तलवारें जप्त कर उनके विरुद्ध थाना देवभोग में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*:
 * रूपेश यादव, पिता मंगल सिंह यादव (उम्र 22 वर्ष), निवासी- ग्राम गुड़भेली, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)।
 * रिंकु उर्फ ओंकार सोनवानी, पिता लछिन्दर सोनवानी (उम्र 31 वर्ष), निवासी- ग्राम गोलामाल, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)।
*जप्त मशरूका (कुल 02 नग धारदार तलवार)*:
 * आरोपी रूपेश यादव से 01 नग लोहे की धारदार तलवार 
 * आरोपी रिंकु उर्फ ओंकार सोनवानी से 01 नग लोहे की धारदार तलवार

Leave Your Comment

Click to reload image