छत्तीसगढ़ / सरगुजा

संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

 राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुरक्षित रखने ली गई शपथ

अम्बिकापुर 27 नवम्बर 2026/ 

 संविधान दिवस के अवसर पर कल 26 नवंबर को सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय अम्बिकापुर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामूहिक वाचन किया गया। कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा ने सभी अधिकारी- कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपायुक्त राजस्व श्रीमती शारदा अग्रवाल, उपायुक्त (विकास) श्री आर.के खुंटे सहित कमिश्नर कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संविधान दिवस के अवसर पर गुरूवार को सरगुजा संभाग के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में विभाग प्रमुखों और अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा भी संविधान की प्रस्तावना का पठन और राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली गई।

Leave Your Comment

Click to reload image