छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

निर्माण श्रमिकों के बच्चों और आश्रितों के लिए रोजगार का अवसर, कौशल प्रशिक्षण के लिए कबीरधाम के 7 हितग्राहियों का होगा चयन

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास योजना के तहत सीपेट रायपुर में मिलेगा 80 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण, 18 से 30 वर्ष के पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 27 नवंबर 2026। निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले के 7 पात्र हितग्राहियों को तकनीकी कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए जिला श्रम विभाग ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित इस योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को सीपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), रायपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला श्रम अधिकारी श्री भूपेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि अभ्यर्थियों को असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर (प्लास्टिक प्रोसेसिंग ट्रेड) में 480 घंटे यानी 80 दिवस का कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण, प्रसंस्करण तथा मशीन संचालन से संबंधित तकनीकी जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (NCVET) द्वारा अनुमोदित केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल सेक्टर के लेवल 3.5 के अनुरूप होगा। प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय रहेगा तथा चयनित प्रशिक्षणार्थियों के लिए सीपेट रायपुर में छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना अथवा किसी पंजीकृत निर्माण श्रमिक का पात्र आश्रित होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि को अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता के तहत 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 9वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी के पास संबंधित कार्य का न्यूनतम डेढ़ वर्ष का अनुभव अथवा 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी के पास संबंधित कार्य का न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

ऑनलाइन पोर्टल पर करें आवेदन

जिला श्रम अधिकारी श्री चंद्रवंशी ने बताया कि निर्धारित पात्रता रखने वाले इच्छुक निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित श्रम विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से दक्ष बनाने के साथ उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे न केवल निर्माण श्रमिकों के परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी नई राह मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image