छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

सहायक उपकरण परीक्षण शिविर में 474 दिव्यांगजनों का चयन

बिलासपुर। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर एवं जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिले के विकासखण्डों बिल्हा, तखतपुर, कोटा एवं मस्तूरी में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण से पहले प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में 474 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करेन हेतु चयनित किया गया है। जिसमें मोटराइज्ड ट्रायसायकल हेतु 157, कैलिपर्स-2 ए.एफ.ओ हेतु 1, कैलिपर्स-2 एच.के.एफ.ओ हेतु 2, कैलिपर्स-2 के.ए.एफ.ओ हेतु 2, ब्रेलकिट हेतु 3, श्रवण यंत्र बीटीई हेतु 126, व्हीलचेयर कमोड वाला सी.पी. हेतु 4, बैसाखी-40‘‘ हेतु 24, बैसाखी-39‘‘ हेतु 22, कृत्रिम पैर बांया (घुटने के नीचे) हेतु 4, कैलिपर्स के.ए.एफ.ओ, ए.एफ.ओ (घुटने के नीचे) हेतु 1, कृत्रिम पैर दायां (घुटने के नीचे) हेतु 4, रोलेटर-1 छोटा (वाकर) हेतु 3, रोलेटर-2 बड़ा वाकर हेतु 1, स्मार्ट फोन हेतु 4, सुगम्य केन हेतु 9, ट्रायसायकल सिंगल ड्राइव हेतु 10, मिडियम हेतु 7, व्हीलचेयर (छोटी) हेतु 5 एवं व्हीलचेयर (बड़ी) हेतु 14 उपकरणों का वितरण दिव्यांगजनों को किया जाएगा। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image