खेल

रोहित शर्मा का वीडियो आया सामने, मैच से पहले जोड़े हाथ, कहा- ये बंद कर दो भाई, एक ऑडियो ने मेरा...

 नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले ही मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला लिया. गुजरात टाइटंस से ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किए गए हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंपी गई. इसको लेकर फैंस ने नाराजगी जाहिर की और शुरुआती मुकाबलों में काफी विवाद भी हुआ. टू्र्नामेंट का पहला मैच हारने वाली टीम को निराशाजनक हार के साथ ही अंत भी करना पड़ा. आखिरी लीग मैच से पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शर्मा किसी के सामने हाथ जोड़कर कुछ अपील करते नजर आ रहे हैं.

 

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को अचानक पद से हटाए जाने के बाद काफी विवाद हुआ. फैंस ने इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों में टीम के नए कप्तान हार्दिक पंड्या का जमकर विराध किया. उनके खिलाफ मैच के दौरान हूटिंग की आखिर में रोहित शर्मा को ही बीच बचाव करना पड़ा. उनके फैंस को हूटिंग करने के मना करने के बाद मामला संभला. 17 मई को मुंबई की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतरी. यहां भी टीम को हार का सामना ही करना पड़ा. इस सीजन 14 में से टीम को महज 4 मैच में जीत मिली.

Leave Your Comment

Click to reload image