Ind vs Aus 3rd Test Pitch Report: गाबा में टॉस तय करेगा जीत! बैटर्स या बॉलर्स? जानें किसके हक में होगी ब्रिस्बेन की पिच
2024-12-10 17:42:16
नई दिल्ली। गाबा का मैदान, जहां ऋषभ पंत के बल्ले से निकला वो आखिरी चौका… ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। चोटिल खिलाड़ियों से भरी भारतीय टीम ने जिस तरह से खेल दिखाकर कंगारुओं को मात दी थी, उसकी हमेशा ही तारीफ की जाती है।
बात है साल 2020 की जब ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आई भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी और गाबा का घमंड तोड़ा था। इस मैदान पर इससे पहले भारतीय टीम कभी टेस्ट मैच नहीं जीती थी, लेकिन उस वक्त भारत ने इतिहास रचा और कंगारुओं को तगड़ा झटका दिया।
अब 4 साल बाद फिर से ब्रिसबेन के गाबा में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। यह मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया से हर किसी को एक शानदार खेल दिखाने की आस है। ऐसे में जानते हैं ब्रिस्बेन के गाबा की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है?
Ind vs Aus 3rd Test Pitch: कैसा खेलेगी ब्रिस्बेन स्टेडियम की पिच?
अगर बात करें ब्रिस्बेन के गाबा (Brisbane, Gabba Pitch) की पिच की तो इस मैदान पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। तेज उछाल वाली पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने में संघर्ष करते हुए देखा जाता है। पिच का उछाल इतना सटीक होता है कि बल्लेबाज भी शॉट खेलने में आत्मविश्वास महसूस करते हैं।
इस मैदान पर अब तक कुल 68 टेस्ट मैच खेले जा चुके है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 26 मैच जीते, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 27 मैच में जीत मिली। इस मैदान पर पहली पारी का औसत 327 का रहा है।
कुल मैच- 68
मैच पहले बैटिंग करते हुए जीते- 26
पहले गेंदबाजी करते हुए मैच जीते- 27
पहली पारी का औसत स्कोर- 327
दूसरी पारी का औसत स्कोर- 317
तीसरी पारी का औसत स्कोर- 238
चौथी पारी का औसत स्कोर- 161
हाएस्ट टोटल रिकॉर्ड- 645/10 (ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड) 1946-47
सबसे कम टोटल- 58/10 (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया)
ब्रिस्बेन में खेले गए मैचों में भारत का कैसा रहा है रिकॉर्ड?
कुल मैच खेले- 3
भारत ने जीते- 1
ऑस्ट्रेलिया ने जीते- 1
ड्रॉ- 1
IND VS AUS Test: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से दी मात
पर्थ में मिली जीत के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की वापसी से जहां हर किसी को दूसरे टेस्ट मैच में जीत की उम्मीद थी, तो वहीं भारत का बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप रहा। सिर्फ नीतीश रेड्डी के बल्ले से 42-42 रन निकले। वहीं, कंगारू टीम की तरफ से बैटर्स और बॉलर्स, दोनों का प्रदर्शन कमाल का रहा। ट्रेविस हेड ने पहली पारी में 140 रन बनाए। वहीं, पैट कमिंस और स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की। इस तरह दूसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई।