खेल

BBL 2024-25 Final: Mitchell Owen ने बल्‍ले से मचाई तबाही, होबार्ट हरिकेंस ने पहली बार जीता खिताब

नई दिल्ली। बिग बैश लीग 2024-25 के फाइनल में होबार्ट हरिकेंस ने सिडनी थंडर को 7 विकेट से मात दी। बेलेरिव ओवल में खेले गए इस निर्णायक मैच में सिडनी थंडर ने टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। जवाब में होबार्ट हरिकेंस ने मिचेल ओवेन के तूफानी शतक की बदौलत 14.1 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया। होबार्ट हरिकेंस ने पहली बार बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम किया है।

मुकाबले के बात करें तो सिडनी थंडर की शुरुआत शानदार रही। जेसन सांघा और कप्‍तान डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए 97 रन की पार्टन‍रशिप की। 11वें ओवर में वॉर्नर कैच आउट हुए। उन्‍होंने 32 गेंदों पर 48 रन बनाए। अगली ही गेंद पर मैथ्यू गिलकेस गोल्‍डन डक पर पवेलियन लौटे। 134 के स्‍कोर पर टीम को तीसरा झटका लगा। विकेटकीपर सैम बिलिंग्स ने 14 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।

16वें ओवर में ओवर जेसन सांघा भी बेन को कैच थमा बैठे। उन्‍होंने 42 गेंदों पर 67 रन जड़े। 19वें ओवर में ओलिवर डेविस कैच आउट हुए। डेविस ने 19 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। अगली ही गेंद पर जॉर्ज गार्टन गोल्‍डन डक का शिकार हुए। आखिरी गेंद पर क्रिस ग्रीन रन आउट हुए। ग्रीन ने 9 गेंदों पर 16 रन बनाए। नाथन मैकएंड्रयू 2 गेंदों पर 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

183 रनों के टारगेट को होबार्ट हरिकेंस ने 35 गेंद शेष रहते चेज कर लिया। होबार्ट हरिकेंस के ओपनर मिचेल ओवेन ने तफानी शतक लगाया। उन्‍होंने 39 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी। यह बीसीएल के इतिहास की संयुक्‍त रूप से सबसे तेज सेंचुरी है। ओवेन ने 257.14 की स्‍ट्राइक रेट से 42 गेंदों पर 108 रन कूट दिए । अपनी इस पारी में उन्‍होंने 6 चौके और 11 सिक्‍स ठोके।

मिचेल ओवेन के अलावा कालेब ज्वेल ने 12 गेंदों पर 13 रन और निखिल चौधरी ने 1 रन की पारी खेली। बेन मैकडरमॉट 12 गेंदों पर 18 रन और विकेटकीपर मैथ्‍यू वेड 17 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। सिडनी थंडर की ओर से तनवीर संघा ने 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा टॉम एंड्रयूज को 1 सफलता मिली।

Leave Your Comment

Click to reload image