खेल

'बात करने का मन हो तो...,' अभिनेत्री को मैसेज भेजने पर पाकिस्तानी ऑलराउंडर का करारा जवाब, टिकटॉकर को सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने क्रिकेटरों द्वारा महिला अभिनेत्रियों को टेक्स्ट मैसेज भेजने से जुड़ी बहस पर खुलकर बात की है। यह बात पाकिस्तानी टिकटॉकर शाहताज खान द्वारा लगाए गए आरोप के बाद सामने आई है, जिसमें अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि उन्होंने शादाब से व्हाट्सएप पर बात की थी और यह भी दावा किया था कि क्रिकेटर ने शादी का प्रस्ताव रखा था।

शाहताज ने पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर सकलैन मुश्ताक की बेटी मलाइका से शादी के बाद भी शादाब पर निशाना साधा था। उन्होंने हिजाबी महिला से शादी करने पर भी सवाल उठाए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी जताई थी। अब शादाब ने इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जियो न्यूज के 'हंसना मना है' टॉक शो के दौरान ऑलराउंडर ने कहा कि अगर किसी को बातचीत नहीं करनी है तो मना कर सकता है।

महिला अभिनेत्रियां अक्सर करती हैं दावें

शादाब ने कहा, अधिकांश महिला अभिनेत्रियां दावा करती हैं कि क्रिकेटर उन्हें सोशल मीडिया पर संदेश भेजते हैं, तो क्या आपने कभी किसी अभिनेता को संदेश भेजा है? अगर क्रिकेटर भी संदेश भेजते हैं, तो इसमें गलत क्या है? हर किसी के पास ब्लॉक करने का विकल्प होता है, इसलिए अगर आपको पसंद नहीं है, तो जवाब न दें। हालांकि, अभिनेताओं की ओर से भी जवाब आते हैं, और वे भी रुचि दिखाते हैं- जैसे कि वे बात करना चाहते हैं।

हर किसी की नजर उसी पर होती है

ऑलराउंडर ने आगे कहा, हमने कुछ वीडियो देखे हैं जिनमें चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है, लेकिन ऐसा नहीं होता है, कुछ अभिनेता प्रसिद्धि के लिए ऐसा करते हैं, जैसे किसी टूर्नामेंट या विश्व कप के दौरान ऐसी चीजें सामने आ जाती हैं, क्योंकि हर किसी की नजर उस पर होती है।

नवल सईद को लेकर भी हुई थी चर्चा

बता दें कि पिछले साल, अभिनेत्री नवल सईद, जिनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, ने क्रिकेटरों से संदेश मिलने के बारे में पूछे जाने पर एक दिलचस्प टिप्पणी की थी। तब उन्होंने कहा था कि सिंगल होना जरूरी है। हालांकि, उन्होंने इस मामले पर ज्यादा बात करने से मना कर दिया था। अब शादाब ने आखिरकार इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और शाहताज द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Leave Your Comment

Click to reload image