खेल

कौन हैं RJ Mahvash? IND Vs NZ Final में Yuzvendra Chahal के साथ बैठकर खूब बटोरी सुर्खियां, विवेक ऑबरॉय ने भी दिखाई झलक

नई दिल्ली। भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का ऑफिशियल तौर से तलाक हो गया है। दोनों चार साल की शादी के बाद अलग हुए। दोनों को तलाक के बाद अपनी पर्सनल और सिंगल लाइफ को इंजॉय करते हुए देखा जा रहा है।

बीते दिन यानी 9 मार्च को भारत बनाम न्यूजीलैंड के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां युजवेंद्र चहल ने स्टेडियम में खूब सुर्खियां बटोरी। स्टेडियम में चहल के साथ एक मिस्ट्री गर्ल को उनके बगल में बैठे हुए मैच का लुत्फ उठाते हुए स्पॉट किया गया।

उनकी वीडियो और तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि चहल अब इस हसीना को डेट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल?

Yuzvendra Chahal के साथ स्टेडियम में IND Vs NZ Final देखने पहुंची 'मिस्ट्री गर्ल' कौन?

दरअसल, धनश्री संग तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का नाम अब आरजे महवाश के साथ जोड़ जा रहा है। दोनों के डेटिंग की खबरें तेजी से उड़ रही हैं। इस बात को तूल तब से मिला, जब युजवेंद्र चहल और आरजे क्रिसमस के मौके पर डिनर और उसके बाद एक पार्टी में साथ में स्पॉट हुए थे, लेकिन आरजे ने दोनों के रिलेशन को खारिज करते हुए दोस्त बताया था।

अब फिर से चहल संग दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखने एक मिस्ट्री गर्ल आरजे महवाश पहुंची। दोनों की वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी और लोगों ने मिस्ट्री गर्ल को पहचानने में देरी नहीं की।

भारतीय टीम की जीत के बाद RJ Mahvash ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इस मिस्ट्री गर्ल का नाम आरजे महवाश हैं, जो दिल्ली की एक रेडियो जॉकी है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर कंटेट क्रिएशन का भी काम करती हैं। वह अपनी मधूर आवाज और मनोरंजन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। ये भी खबरें हैं कि महवाश को बिग बॉस और नेटफ्लिक्स की एक सीरीज में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन किसी कारण वह कर नहीं पाई थी। वहीं, वो सेक्शन 108 नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

बता दें कि भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी और तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। खिताबी जीत के बाद आरजे महवाश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कहा था ना जिता के आऊंगी। मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं। इस दौरान उन्होंने एक इविल आई और हंसने वाले इमोजी लगाए। 

Leave Your Comment

Click to reload image