देश-विदेश
Bahraich Wolf Attack: भेड़िया प्रभावित गांवों में चौकसी बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर निगरानी; पटाखे की धमक से गूंज रहे गांव
महसी (बहराइच)। नौ बच्चों समेत 10 लोग शिकार बना चुके भेड़िए ने मंगलवार को हमला नहीं सुनाई पड़ा। खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी मोनिका रानी के नेतृत्व में 11 जिला स्तरीय अधिकारी गांवों में भ्रमण कर रहे हैं। भेड़िए के हमले को रोकने के लिए पूरी ताकत के साथ निगरानी की जा रही है।
वन विभाग की 16 टीमें लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं। शाम होते ही गांवों में गोले पटाखों की आवाज गूंजने लगती है। लाउड स्पीकर से जागते रहो का शोर दूर-दूर तक सुनाई देता है। 200 पुलिस व पीएसी के जवान निगरानी में लगाए गए हैं। ग्रामीण टोलियां बनाकर घूमते नजर आते हैं।
iPhone 16 series को लेकर नहीं थम रहा यूजर्स का क्रेज! किन बदलावों के साथ आ सकते हैं नए आईफोन
नई दिल्ली। Apple iPhone 16 को लेकर यूजर्स का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। बहुत जल्द कंपनी अपने ग्राहकों के लिए नए आईफोन की पेशकश सामने रखेगी। इसी के साथ नए आईफोन के डिजाइन में नए बदलावों को लेकर यूजर्स बेसब्र बने हुए हैं। कंपनी का ग्लोटाइम इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है। भारतीय समयानुसार एपल इवेंट तय तारीख पर रात साढ़े दस बजे शुरू होगा।
iPhone 16 यूजर्स के लिए बेहद खास होने वाली है। इस सीरीज के प्रो डिवाइस में एक बड़ी स्क्रीन को पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा, नए आईफोन पतले बेजल्स और नए कैमरा डिजाइन से ग्राहकों को लुभा सकते हैं।
यूपी के लोग एक महीने में गटक गए 3544 करोड़ रुपये की शराब, सरकार के राजस्व में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी
लखनऊ। शराब की बिक्री से सरकार की कमाई में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आबकारी विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अगस्त माह में 564 करोड़ रुपये की अधिक कमाई की है। विभाग ने पिछले वर्ष अगस्त माह में 2,980 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया था, जबकि इस वर्ष अगस्त में 3,544 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया है।
इस बारे में आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अगस्त माह तक 19,281 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया गया है, जबकि वर्ष इसी अवधि के दौरान 16,973 करोड़ का राजस्व एकत्र किया गया था। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में सोनभद्र, खीरी, कौशांबी, मथुरा एवं शाहजहांपुर में सराहनीय कार्य हुआ है।
- आबकारी विभाग द्वारा अगस्त महीने में 3,544 करोड़ रुपये राजस्व किया गया प्राप्त
- वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 19,281 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित
'कुछ लोगों से मछली न खरीदें, बचकर रहें', CM हिमंत ने असम के लोगों को क्यों किया अलर्ट?
नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि नागांव और मोरीगांव में मछली पालन करने वालों लोगों की वजह से किडनी की बीमारियां बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि इन दो जिलों में मछली पालन में यूरिया का इस्तेमाल काफी ज्यादा हो रहा है। बड़ी संख्या में अप्रवासी मुसलमान मछली पालन के व्यापार से जुड़े हैं।
मछली उत्पादन के लिए जैविक तरीका अपनाएं व्यापारी: सीएम
सीएम हिमंत ने असम के लोगों को सलाह दी है कि लोग ऐसे लोगों से मछली न खरीदें जो व्यापार बढ़ाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि मछली उत्पादन बढ़ाने के जैविक तरीके हैं।
क्या जाएगी PM जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी? खालिस्तान समर्थक पार्टी NDP ने कनाडा सरकार से वापस लिया समर्थन
ओटावा।खालिस्तान की पैरवी करने वाले पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) को जोर का झटका लगा है। खालिस्तान समर्थक एनडीपी नेता जगमीत सिंह ने ही ट्रूडो की टेंशन बढ़ा दी है। एनडीपी ने ट्रूडो सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।
एनडीपी पार्टी ने बुधवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो में यह घोषणा की है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल सरकार के साथ किए गए समझौते को एनडीपी पार्टी ने समाप्त करने का फैसला कर लिया है।
- एनडीपी ने वापस लिया ट्रूडो सरकार से अपना समर्थन
- ट्रूडो सरकार कॉर्पोरेट के लिए काम कर रही: एनडीपी
- साल 2015 से कनाडा के प्रधानमंत्री हैं जस्टिन ट्रूडो
भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे श्रीलंका की जमीन का इस्तेमाल... विदेश मंत्री जयशंकर से बोले श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, चीन होगा नाराज
कोलंबो: श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में भारत के लिए एक अच्छी खबर
निकल कर आई है। राष्ट्रपति ने कहा है कि श्रीलंका की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा। नई सरकार के आने के बाद डॉ. जयशंकर
श्रीलंका पहुंचने वाले पहले विदेश मंत्री बन गए हैं। भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका को उसकी अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए निरंतर समर्थन देने का आश्वासन दिया।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक के दौरान राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि समृद्ध श्रीलंका के उनके सपने को साकार करने और लोगों की
आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भारत का आर्थिक समर्थन महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दिसानायके ने यह भी दोहराया कि श्रीलंकाई क्षेत्र
का उपयोग भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया जाएगा। जयशंकर 23 सितंबर को दिसानायके के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पावर
(एनपीपी) सरकार बनने के बाद श्रीलंका का दौरा करने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि भारत, श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय ऋण
पुनर्गठन को लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेगा तथा निजी बांड धारक ऋण पुनर्गठन समझौते का समर्थन करेगा।
हैती में गैंग हमले में 10 महिलाओं समेत 70 लोगों की मौत
जिनेवा। हैती में गैंग हमले में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसारए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने शुक्रवार को प्रकाशित एक बयान में हमलों पर चिंता व्यक्त की। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता थामीन अल.खेतन ने कहा कि ग्रैन ग्रिफ गिरोह ;गैंगद्ध के सदस्यों ने लोगों पर गोलीबारी करने के लिए ऑटोमैटिक राइफलों का इस्तेमाल किया। इस वजह से बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए और कई निवासियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।
हैती के आर्टिबोनाइट विभाग के पोंट सोंडे शहर में हुए हमले में कम से कम 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैंए जिनमें हैती पुलिस के साथ गोलीबारी के दौरान घायल हुए गिरोह के दो सदस्य भी शामिल हैं।
गिरोह के सदस्यों ने लोगों को गोली मारने के अलावाए कथित तौर पर कम से कम 45 घरों और 34 वाहनों को आग के हवाले कर दियाए जिस कारण कई निवासियों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा।
कैरेबियाई देश हैती में हिंसा और अपराध की बढ़ती घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी हैए जहां सशस्त्र गिरोह राजधानी पोर्ट.ऑ.प्रिंस के ज्यादातर हिस्सों को नियंत्रित करते हैं और आसपास के इलाकों में फैल रहे हैं। इससे भूख और बेरोजगारी में वृद्धि हुई है। सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने हैती में सुरक्षा की स्थिति में सुधार के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय और सैन्य सहायता बढ़ाने का आह्वान किया है। कार्यालय ने इस बात पर भी बल दिया कि हैती के प्राधिकारियों को हमले की गहन जांच करनी चाहिए। हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने जारी किया अतिरिक्त फंड
संयुक्त राष्ट्र। इजराली हमलों की वजह से लेबनान में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इसे देखते हुए लेबनान के लिए यूएन के मानवीय समन्वयक इमरान रिजा ने 'लेबनान मानवीय कोष' से अतिरिक्त 2 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को कहा कि इस नए फंड के साथ अब तक का कुल आवंटन 12 मिलियन डॉलर हो गया। बता दें हाल ही में 10 मिलियन डॉलर के केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया फंड की भी घोषणा की गई थी।
दुजारिक ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जानकारी दी कि मेडिकल सप्लाई के साथ पहली फ्लाइट, शुक्रवार को बेरूत पहुंच गई। यह मेडिकल मदद हजारों घायल लोगों के इलाज के लिए पर्याप्त है। आने वाले दिनों में और फ्लाइट्स की योजना बनाई गई है।
मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, नागरिकों की सुरक्षा और भलाई को लेकर चिंतित है क्योंकि लेबनान में हवाई हमलों और विस्थापन में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
बेरूत के रिहायशी इलाकों में एक बार फिर रात भर इजरायली हवाई हमले हुए, जिसमें बचावकर्मी घायल हुए। लेबनान के अन्य हिस्सों में भी हमले जारी रहे।
दुजारिक ने कहा, "इस अभियान से नागरिकों पर जो असर पड़ा है, वह अस्वीकार्य है।" उन्होंने सभी पक्षों से नागरिकों और बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की।
प्रवक्ता ने कहा कि लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) ने रिपोर्ट दी है कि उनके संचालन क्षेत्र में, हवाई हमले और भारी झड़पें देखी जा रही हैं।
दुजारिक ने कहा, "खतरनाक माहौल के बावजूद यूएनआईएफआईएल शांति सैनिक अपनी लोकेशन में बने हुए हैं।" उन्होंने याद दिलाया कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है और यह सभी पक्षों की साझा जिम्मेदारी है।
यूएन प्रवक्ता ने कहा कि यूएनआईएफआईएल तत्काल तनाव कम करने, पार्टियों से शत्रुता को तुरंत समाप्त करने और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 को पूर्व रूप से लागू करने की अपील को दोहराता है।
कनाडा में वेटर बनने के लिए भी भारतीयों में दिखी मारामारी, हजारों की लगी लाइन, ट्रूडो के देश में गहराया बेरोजगारी का संकट
ओटावा: कनाडा में बढ़ती बेरोजगारी और घरों के संकट पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। कनाडा के ब्रैम्पटन से वेटर की जॉब के लिए लगी का वीडियो सामने आने के बाद ये बहस हो रही है। वेटर बनने के लिए हजारों की संख्या में छात्र इंटरव्यू के लिए पहुंचे हैं, जिनमें ज्यादातर भारतीय हैं। इसने उन हजारों भारतीयों की चिंता को बढ़ा दिया है, जो किसी भी तरह से कनाडा जाने का सपना देखते हैं। वेटर के लिए हजारों लोगों का पहुंचना बताता है कि कनाडा में अच्छी स्थिति नहीं बची है। रमनदीप सिंह मान ने एक्स पर कनाडा में वेटर की जॉब के लिए लाइन में लगे भारतीय छात्रों का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ब्रैम्पटन में एक रेस्तरां ने वेटर की कुछ जॉब के लिए विज्ञापन निकाला। इसके बाद करीब 3000 छात्र इंटरव्यू के लिए आए। नौकरी के लिए आए इन छात्रों में ज्यादातर भारतीय हैं।'
कनाडा जाने से पहले सोचें छात्र
रमनदीप सिंह ने आगे कहा कि कनाडा में रोजगार की स्थिति खराब होने के साथ-साथ घरों की कमी ने जीवनयापन की लागत को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। इसने वहां के लोगों, खासतौर से विदेशियों के जीवन को मुश्किल बनाकर रख दिया है। ऐसे में सुनहरे सपनों लेकर कनाडा जाने वाले छात्रों को इस पर फिर से सोचने की जरूरत है।कनाडा में कुछ महीने के भीतर इस तरह कई मामले सामने आ गए हैं। इसी साल जून में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में टोरंटो में टिम हॉर्टन्स आउटलेट के बाहर नौकरी के लिए छात्रों की लंबी कतार देखी गई थी। इन छात्रों में भी ज्यादातर संख्या भारतीयों की थी, जो इस फास्ट फूड चेन में एक छोटी नौकरी की तलाश में थे।
कनाडा रहा है भारतीयों का फेवरेट
कनाडा काफी समय से भारतीयों का पसंदीदा स्थान रहा है। छात्र वीजा से वर्क परमिट, स्थायी निवास और फिर नागरिकता मिल जाने से कनाडा में बसना भी आसान रहा है। ये चीजें कनाडा को एक सपनों का देश बनाती थीं, जहां जाकर अच्छा जीवन जिया जा सके। ऐसे में बड़ी तादाद में भारतीय युवा बीते वर्षों में कनाडा गए हैं। कनाडा इस समय प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतें, नौकरियों की कमी और बढ़ते अपराध की वजह से खूबसूरत ख्वाब की जगह एक दुःस्वप्न में बदल रहा हैं। कनाडा में सबसे बड़ी परेशानी जो लोगों के सामने आ रही है, वह नौकरियों का संकट है।फिलहाल कनाडा में काम पाने के लिए लोगों को काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा है।
देश में एक साथ 22 जगहों पर NIA-IB, ATS और दिल्ली पुलिस की छापेमारी, मेरठ समेत देवबंद से दो युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश में मेरठ के खिवाई गांव में NIA, IB, ATS ने की सयुक्त छापेमारी की। गांव से तीन संदिग्ध युवकों को लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद दो युवकों को छोड़ दिया और एक को किया गिरफ्तार कर ले गए। मेरठ के साथ साथ देवबंद से भी एक युवक को गिरफ्तार करने की खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि इंटेलिजेंट्स विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में 22 जगहों पर एक साथ छापामारी की है। NIA को आशंका है कि हिरासत में लिए गए लोगों का कनेक्शन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है। मेरठ के सरधना के कस्बा खिवाई में शनिवार सुबह 3 बजे NIA, IB, ATS, दिल्ली पुलिस ने मेरठ और सहारनपुर के देवबंद में छापेमारी की है। टीम ने मेरठ के खिवाई गांव से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दो युवकों को छोड़ दिया। वहीं तीसरे 22 वर्षीय युवक महकार पुत्र जमशेद को उठाया है। आशंका है कि इस युवक का पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन हैं।
जैश-ए-मोहम्मद का स्लीपर सेल सदस्य
मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा खिवाई में सुबह लगभग 3 शुरू हुई छापेमारी कई घंटे तक चली। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक ने पाकिस्तान के लोगों के साथ स्थानीय लोगों को मिलाकर एक Whatsapp ग्रुप बना रखा था। ग्रुप में पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के लोग भी जुड़े हुए थे। हिरासत में लिए गया युवक जैश-ए-मोहम्मद संगठन के स्लीपर सेल सदस्य था।
आतंकी संगठन के सदस्यों का एक्शन
सभी इंटेलिजेंट्स विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली सहित देश में 22 जगहों पर एक साथ छापामारी की। NIA ने एक आतंकी साजिश मामले को लेकर एक्शन लिया है। इसमें कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। NIA को आशंका है कि हिरासत में लिए गए लोगों का कनेक्शन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है।
किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी, पोहरादेवी के दर्शन, बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन, महाराष्ट्र पहुंचे PM मोदी ने क्या किया?
वाशिम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पोहरादेवी में जगदंबा माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने वाशिम में संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पोहरादेवी महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच मंजिला बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया, जो बंजारा समुदाय की समृद्ध धरोहर के बारे में है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के पवित्र समय में मुझे अभी पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला है। देश के साढ़े 9 करोड़ किसानों के खातों में आज 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं। महाराष्ट्र की डबल इंजन की सरकार तो यहां महाराष्ट्र के किसानों को डबल फायदा पहुंचा रही है। नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत महाराष्ट्र के 90 लाख से ज्यादा किसानों को करीब 19 सौ करोड़ रुपए दिए गए हैं।
समाज की संस्कृति को सही पहचान मिले
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए की केंद्र सरकार ने ही घुमंतू और अर्ध घुमंतू समुदाय के लिए कल्याण बोर्ड का गठन भी किया। इस समाज की संस्कृति को सही पहचान मिले, इस दिशा में भी बीजेपी और एनडीए सरकारें लगातार काम कर रही है। कांग्रेस की सोच शुरू से ही विदेशी रही है। अंग्रेजी हुकूमत की तरह ही ये कांग्रेसी परिवार भी दलित, पिछड़ा और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं मानते। इन्हें लगता है कि भारत पर सिर्फ एक परिवार की ही हुकूमत रहनी चाहिए। इसलिए उनलोगों ने बंजारा समाज के प्रति हमेशा अपमानजनक रवैया बनाए रखा।
बंजारा विरासत म्यूजियम की बधाई
उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को बंजारा विरासत म्यूजियम की बधाई देता हूं। जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी पूजता है। हमारे बंजारा समाज ने भारत के सामाजिक जीवन में, भारत की निर्माण यात्रा में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। हमारे बंजारा समाज ने ऐसे कितने ही संत दिये, जिन्होंने भारत की आध्यात्मिक चेतना को असीम ऊर्जा दी। पीढ़ी दर पीढ़ी, सैकड़ों-हजारों वर्षों से ये समुदाय भारत की संस्कृति और परम्पराओं को सहेजता और संवारता आया है।
रामलला के दर्शन के पहले बढ़ेगी सहूलियत, पैर धोने से लेकर जूतों के रैक तक होंगे तैयार, मंदिर समिति का प्लान
राम मंदिर निर्माण समिति की 3 दिवसीय बैठक में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। बैठक की जानकारी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को बिना जूता और चप्पल पहने ही लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसे कम करने का निर्णय किया गया है। दर्शन करने के बाद मंदिर से सुग्रीव किला तक एग्जिट मार्ग अस्थायी है। इसे स्थाई तौर पर विकसित किया जाएगा। बैठक में एग्जिट मार्ग पर कैनोपी लगाने का भी निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के जूते की रैक बनेगी। इसके लिए कमरे का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को बहुत कम दूरी नंगे पैर चल चलनी पड़ेगी। नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि बैठक में एग्जिट मार्ग कैनोपी के डिजाइन पर भी अंतिम निर्णय लिया गया है। रामलला के दर्शन करने में श्रद्धालुओं को लगभग डेढ़ किलोमीटर नंगे पैर चलना पड़ता है। यह दूरी कम की जाएगी।राम मंदिर के निकट ही शोरूम बनेगा, जिसमें बनने वाले जूते की रैक की डिजाइन भी फाइनल कर दी गई है। ये सभी कार्य अगले 6 माह में पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं दर्शन के पहले पैर धोने की इच्छा रखते हैं, इसके लिए फ्लोटिंग वाटर की भी व्यवस्था बनाई जाएगी।
मंदिर परिसर के सभी निर्माण कार्य जुलाई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। मिश्र ने बताया कि परिसर में बन रहे एक दर्जन मंदिरों में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों का निर्माण भी अंतिम चरण में चल रहा है।
कोचिंग सेंटर बना कुश्ती का अखाड़ा, दो लड़कों के बीच जमकर चले चप्पल और लात-घूंसे, लड़ाई का वीडियो वायरल
कोचिंग सेंटर में दो स्टूडेंट्स की लड़ाई का एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसमें दोनों ही बच्चे बुरी तरह से एक-दूसरे पर अटैक करते नजर आ रहे है। वैसे तो कोचिंग-स्कूल पढ़ाई के लिए होते है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह कुश्ती के मैदान में बदल चुके हैं। जहां दो लड़के थप्पड़ और चप्पलों से एक दूसरे पर प्रहार करते नजर आ रहे है।
खुलेआम क्लास के अंदर इस तरह दो लड़कों की लड़ाई को पूरी क्लॉस एंजॉय कर रही है। बजाय लड़कों को एक-दूसरे से अलग करने के वीडियो रिकॉर्ड करते हुए स्टूडेंट्स लाइव कमेंट्री करते सुने जा सकते है। कोचिंग की इस भिड़ंत पर यूजर्स भी जमकर मौज ले रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत में एक लड़का दूसरे छात्र को नीचे दबाया होता है। लेकिन जैसे ही वह उठता है, सामने वाले पर लगातार चप्पलों की बरसात कर देता है। दोनों ही तरफ से जमकर चप्पल और थप्पड़ बरसने चालू हो जाते है। इस बीच थप्पड़ बरसाने वाले लड़का धक्का खाकर सीट पर बैठ जाता है। फिर वह दोबारा उठकर सामने वाले लड़के से लड़ाई करनी चालू कर देता है।
दोनों स्टूडेंट्स की लड़ाई के दौरान, पूरी क्लॉस तमाशबीन बनी होती है। छात्रों को लड़ाई देखने में किसी क्रिकेट मैच से भी अधिक आनंद आ रहा होता है। ऐसे में बच्चे इस लड़ाई की लाइव कमेंट्री कहते हुए भी सुनाई देते है। इसी के साथ लगभग 24 सेकंड की यह क्लिप खत्म हो जाती है।
सियोल का अस्तित्व मिट जाएगा... उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने दी परमाणु हमले की धमकी, क्या नए युद्ध की आहट?
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर उसे खत्म करने की धमकी दी है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। इसके पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी थी कि अगर उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो वह अपने शासन का अंत देखेगा। दोनों कट्टर दुश्मन देशों के बीच यह उग्र बयानबाजी उत्तर कोरिया के नेता किम की यूरेनिययम संवर्धन सुविधा का दौरा करने के कुछ ही सप्ताह बाद आई है।
परमाणु हथियारों की धमकी
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी KCNA के अनुसार, बुधवार को देश के पश्चिमी हिस्से में एक सैन्य अड्डे का दौरा करते हुए किम ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया उत्तर की संप्रभुता का अतिक्रमण करता है, तो प्योंगयांग बिना किसी संकोच के पूरी ताकत से हमला करेगा, जिसमें परमाणु हथियार भी शामिल है।
दक्षिण कोरिया का अस्तित्व खत्म हो जाएगा
किम ने आगे कहा, 'अगर ऐसी स्थिति आती है तो सियोल और कोरिया गणराज्य का स्थायी अस्तित्व असंभव हो जाएगा।' इस साल कोरियाई प्रायद्वीप के दोनों देशों के बीच दुश्मनी बढ़ती जा रही है। उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु उत्पादन के प्रयासों को तेज कर दिया है और रूस के साथ संबंधों को मजबूत किया है। इसी साल जून में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने 24 साल बाद उत्तर कोरिया का दौरा किया था। किम की टिप्पणी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यूं सुक येओल को सीधा जवाब है। मंगलवार को उत्तर कोरिया के सशस्त्र सेना दिवस की परेड के दौरान सियोल ने शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल और अन्य हथियारों का प्रदर्शन किया था। 1953 में कोरियाई युद्ध के बाद से ही उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच कोई संपर्क नहीं है।
दक्षिण कोरिया से पुरानी दुश्मनी
1953 का कोरियाई युद्ध भी युद्धविराम के साथ रुका था और इसमें शांति संधि नहीं हुई थी। इसका मतलब है कि तकनीकी रूप से दोनों देश अभी भी युद्ध में हैं। उत्तर कोरिया ने अपने मुख्य लक्ष्य में दक्षिण कोरिया का एकीकरण करने को शामिल किया था। हालांकि, इस साल की शुरुआत में किम ने घोषणा की कि अब उनका देश एकीकरण के लक्ष्य का पीछा नहीं करेगा। उन्होंने दक्षिण कोरिया को 'मुख्य दुश्मन' बताया और एकीकरण के प्रतीक एक स्मारक को ध्वस्त कर दिया था।
जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2024
Jammu Kashmir ,एग्जिट पोल ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें वोटिंग के बाद जीत और हार का अनुमान लगाया जाता है। अभी तक हुए ओपिनियन पोल से जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक स्थिति साफ नहीं हुई है। ओपिनियन में भी किसी पार्टी को किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर का एग्जिट पोल एक अक्तूबर की शाम 6 बजे के बाद आने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद पता चलेगा कि राज्य के मतदाताओं का रुझान किस दल की तरफ है। सबसे कड़ा मुकाबला कश्मीर रीजन में होने की संभावना है, जहां चार पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है। सबकी नजरें निर्दलियों पर टिकी रहेंगी, वह सरकार बनाने में बिग फैक्टर बन सकते हैं।
कौन हैं 'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट चुम दरांग, बनी थीं भूमि पेडनकर की 'गर्लफ्रेंड', PM मोदी के लिए किया था ट्वीट
'बिग बॉस 18' में टीवी इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं। फिल्मी दुनिया के भी कई नाम हैं। इनमें शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, चाहत पांडे और एलिस कौशिक का नाम शामिल है। लेकिन एक और नाम चर्चा बटोर रहा है, और वह हैं अरुणाचल प्रदेश की रहने वालीं एक्ट्रेस चुम दरांग। चुम दरांग भी 'बिग बॉस 18' में हिस्सा ले रही हैं। सलमान खान के शो के लिए उनका नाम कन्फर्म है।Chum Darang ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'बधाई दो' जैसी फिल्मों में काम किया। 'बधाई दो' में उन्होंने भूमि पेडनेकर की गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया था। उस रोल में चुम दरांग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
ब्यूटी पेजेंट्स में लिया हिस्सा, Miss AAPSU का ताज जीता
एक्टिंग के अलावा चुम दरांग कई ब्यूटी पेजेंट्स का भी हिस्सा रहीं और जीते। उन्होंने मिस टियारा इंडिया इंटरनेशनल 2017 का ताज जीता। इसके अलावा वह 'मिस इंडिया अर्थ 2016', और 'मिस एशिया वर्ल्ड 2017' का भी हिस्सा रहीं। चुम दरांग की जिंदगी में टर्निंग पॉइंट तब आया, जब उन्होंने साल 2010 में Miss AAPSU (All Arunachal Pradesh Students' Union) का ताज जीता।
Women T20 World Cup: न्यूजीलैंड से हार गए तो क्या हुआ? अब भी सेमीफाइनल खेल सकता है भारत, देखें रोचक समीकरण
नई दिल्ली: अनुभवी कप्तान सोफी डिवाइन (नाबाद 57 रन) के अर्धशतक और उनकी शानदार रणनीति की बदौलत न्यूजीलैंड महिला टीम ने शुक्रवार को यहां
महिला टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में भारत को 58 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टी20 में भारत के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज कर अपने पिछले 10 मैच के
हार के सिलसिले को भी समाप्त किया। भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा जो चुनौती पेश किये बिना 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। हालांकि इस
बड़ी हार के बाद भी भारत अब भी सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। कैसे, आइये आपको समझाते हैं।
कैसे सेमीफाइनल में अब भी पहुंच सकता है भारत?
टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्ता, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका है। भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए पाकिस्तान (रविवार को) और श्रीलंका (9
अक्टूबर को) को अच्छे अंतर से हराना होगा ताकि उन्हें न केवल चार अंक मिलें बल्कि उनका रन रेट भी सुधरे। बता दें कि न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत का नेट रन
रेट (-2.900) काफी खराब है। भारत का अंतिम ग्रुप स्टेज मैच छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है और उन्हें हराना टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।
यदि भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है, तो उसे न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के कम से कम दो मैचों में हारने की उम्मीद करनी होगी। तब समीकरण बेहतर रन रेट तक
आ जाएगा। ऐसे में अगर भारत की बेहतर नेट रन रेट हुई तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।
कुछ ऐसा रहा भारत-न्यूजीलैंड के मैच का हाल
न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद मुश्किल पिच पर डिवाइन के अर्धशतक से चार विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण
स्कोर खड़ा किया। 35 वर्षीय डिवाइन ने इसके बाद अपनी धीमी गेंदबाजों का बेहतरीन इस्तेमाल कर भारतीय टीम को परेशान किया और फिर अपने तेज गेंदबाजों
से भारतीय बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। पिच पर स्ट्रोक खेलना मुश्किल लग रहा था।