छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार
हमारी सरकार प्रदेश मे लिख रही विकास की नई गाथा : बृजमोहन अग्रवाल
बलौदाबाजार । राज्य स्थापना दिवस क़े अवसर पर 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का रंगारंग आयोजन सोमवार को पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान में हुआ। समारोह क़े मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विशिष्ट अतिथियों क़े द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी क़े छायाचित्र क़े समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
राज्योत्सव में पीएम आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, राजस्व विभाग द्वारा 25 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को चश्मा वितरण, कृषि विभाग द्वारा सरसों बीज 5 किसानों को, स्वाइल हेल्थ कार्ड 5 किसानों को, मत्स्य विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को जाल और आइस बॉक्स का वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, वन विभाग द्वारा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 1 हितग्राही को 2 लाख रुपये का चेकवितरित किया गया।इसके साथ ही बाढ़ राहत मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस बल, नेत्रदान दाताओ के परिजन एवं देहदान करने वालों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य स्थापना दिवस की 26 वीं वर्षगांठ की शुभकामनायें देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विकास क़े पथ पर तेजी से अग्रसर हैं। आज हम अपने नाम के साथ छत्तीसगढ़ राज्य बड़े गर्व के साथ लिखते हैं औऱ उसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहरी बाजपेयी को जाता है।हिंदुस्तान मे छत्तीसगढ़ सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ सरकार किसान, महिला औऱ युवाओं की तरक्की व प्रदेश मे विकास की नई गाथा लिख रही है।प्रदेश के साथ बलौदाबाजार- भाटापारा जिले को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाने मे सबकी सहभागिता जरुरी है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही रायपुर से बलौदाबाजार-सारंगढ़ तक फोरलेन सड़क बन जाएगा जिससे आवागमन सुगम होगी, आज जिले के गांव-गांव मे सड़क, पानी, बिजली, स्कूल व अस्पताल खुल गए हैं जो विकास की दास्तां बयां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले मे जल संरक्ष्ण के क्षेत्र मे विशेष उपलब्धि हासिल किया है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद प्रदेश औऱ जिला मे विकास स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिला वीरो औऱ संतो की भूमि है। यह जिला केवल खनिज सम्पदा से परिपूर्ण नहीं बल्कि वन, कृषि औऱ उद्योग भी फल फूल रहा है। हमारी सरकार जन आकांक्षाओं के मुताबिक काम कर रही है।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वागत प्रतिवेदन में जिला स्तरीय राज्योत्स्व एवं जिले की प्रगति का उल्लेख करते हुए जिले क़े विकास क़े लिये जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की मोहक प्रस्तुति-
सांस्कृतिक संध्या मे सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी गायिका पायल साहु ने अपनी सुरीली आवाज से शमा बांधा। इसके साथ ही शरद अग्रवाल एंड ग्रुप द्वारा रंग सरगम, अयान ऑन पियानो, लोक कला मंच 'नवरंग',लोक कला मंच 'मया' के कलाकारों एवं स्कूली छात्रों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन- अतिथियों ने विभागीय उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं क़े तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। विभागीय प्रदर्शनी पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग, समाज कलयाण, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, पशु पालन, जनसम्पर्क,स्वास्थ्य सहित करीब 20 विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाए गए।
सेवा सेतु पोर्टल पर अब 900 से अधिक सेवाएं,प्राचार्यों को दिया गया प्रशिक्षण
बलौदाबाजार, 28 अक्टूबर 2026
डिजिटल गवर्नेंस और नागरिकों को घर बैठे आसानी से शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 'सेवा सेतु पोर्टल' में अब 900 से अधिक सेवाओं को जोड़ दिया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के दिशा-निर्देशों के क्रम में बुधवार को विकासखंड पलारी में स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़ी नई सेवाओं के सफल संचालन हेतु प्राचार्यों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पलारी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय विद्यालयों के कुल 45 प्राचार्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पोर्टल की नई कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान विशेष रूप से उन स्कूली सेवाओं पर जोर दिया गया जिन्हें हाल ही में पोर्टल से जोड़ा गया है। इनमें मुख्य रूप से अस्वच्छ धंधों में लगे परिवार के बच्चों को विशेष छात्रवृत्ति एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र शामिल है। इस पोर्टल से छात्रों और अभिभावकों के लिए स्कूल बदलने या टीसी प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और सरल बनाया गया है।
इस प्रशिक्षण से प्राचार्यों को पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के आवेदनों का त्वरित और सुगम निराकरण करने में मदद मिलेगी। प्रशासन का यह प्रयास शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित
बलौदाबाजार, 28 अक्टूबर 2026
विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत बगार में बुधवार को वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिवकुमार कंवर अग्रणी जिला प्रबंधक, इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक पवन केरकेट्टा ने ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं वित्तीय जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की l
शिविर में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री जन-धन योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सुकन्या समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड,स्वयं सहायता समूह, ऋण सुविधा, बचत खाता, सावधि जमा, डीफ खाता एवं आवर्ती जमा,बैंकिंग लोकपाल योजना एवं शिकायत निवारण,साइबर फ्रॉड से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।
ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने, नियमित बचत करने, बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की बैंकिंग जानकारी एवं ऋण संबंधी सलाह के लिए नजदीकी बैंक शाखा या बैंक मित्र से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
शिविर मे सरपंच उषा बाई ध्रुव, उप सरपंच मोहरू यादव, बीसी, सीएफएल काउंसलर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
’समिति प्रबंधकों को ई-टोकन से खाद वितरण का दिया गया प्रशिक्षण’
बलौदाबाजार,26 अक्टूबर 2026
भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुसार, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय हेतु तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी तारतम्य में जिले के समस्त 168 सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारियों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
भारत सरकार द्वारा तैयार किये गये मोबाइल एप फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल के माध्यम से किसान अपना किसान आईडी या अधार नंबर को वेरीफाई कराकर पंजीकृत रकबा, खसरा में फसल की जानकारी इंद्राज कर अनुशंसित उर्वरक का फत् आधारित टोकन प्राप्त कर सकते है जिसकी वैद्यता 2 दिवस रहेगी। संबंधित समिति या निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों में टोकन को स्कैन कराकर निर्धारित उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। इससे उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और वास्तविक किसानों को समय पर खाद मिल सकेगा।
प्रशिक्षण में कृषि विभाग से सहायक भू संरक्षण अधिकारी एन. के. भारद्वाज, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं उमेश गुप्ता, नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक जी.एन. साहू, एवं सहकारी समितियों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 29 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
अपर मुख्य सचिव ने की आपदा से निपटने जिलों मे तैयारी की समीक्षा
कृषि बैज्ञानिकों की किसानों औऱ पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह
बलौदाबाजार, 26अक्टूबर 2026
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे दृष्टिगत रखते हुए अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से आपदा से निपटने जिलों की तैयारी की समीक्षा की औऱ जरुरी निर्देश दिये।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव का आकलन कर आवश्यक तैयारी करें ताकि जीरो केजुअल्टी हो। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशयों के सम्बन्ध मे एडवाईजरी जारी किया गया है। इसको ध्यान मे रखते हुए होम गॉर्ड, एस डीआरएफ, पुलिस,राजस्व,चिकत्सा विभाग के अधिकारियो को अलर्ट रखें। बारिश या बाढ़ से स्कूल एवं आंगनबाड़ी को बंद करने की स्थिति होने पर आवश्यक कार्यवाही करें। बिजली,दूर संचार एवं चिकित्सा व्यवस्था तत्काल उपलब्ध हो। पेड गिरने पर तत्काल हटाने की कार्यवाही हो ताकि सड़क बाधित न हो। जिला कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय हो, गांव मे एहतियात के लिये मुनादी कराएं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र अगले कुछ घंटों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इस दौरान हवा की गति 115 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 25 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। विशेष रूप से 28 एवं 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने, मौसम संबंधी चेतावनियों की निरंतर निगरानी करने,राजस्व, पुलिस, नगर निगम, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत एवं अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिये हैं।
वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों में रोग एवं कीटों के लक्षण दिखाई देने पर मौसम साफ होने के बाद ही आवश्यक कीटनाशकों अथवा कवकनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी है। आगामी दिनों में रबी फसलों की बुवाई करने वाले किसानों को भी मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बुवाई का कार्य नवंबर माह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ करने का सुझाव दिया गया है।
सब्जी एवं फल उत्पादक किसानों को भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवाती प्रभाव से तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए लता वाली सब्जियों, विशेषकर करेला एवं लौकी जैसी फसलों के लिए सहारे की व्यवस्था करें। केले के पौधों एवं फलदार वृक्षों को भी आवश्यकतानुसार सहारा दें। सब्जियों के खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें तथा बारिश के दौरान कीटनाशकों एवं कवकनाशकों के छिड़काव से बचें।
पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे अपने पशुओं को सुरक्षित एवं सूखे स्थानों पर रखें। तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए पशुओं को पेड़ों के नीचे अथवा खुले स्थानों पर बांधने से बचें। पशुओं के लिए सूखे चारे एवं स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।
प्रगतिशील किसानों के लिए ष्टिशू कल्चर सागौन के पौधरोपण हेतु विशेष कार्यशाला का आयोजन 30 अक्टूबर को’
’कार्यशाला मे भाग लेने हेतु क्यूआर कोड या लिंक से कर सकते हैं पंजीयन’
बलौदाबाजार,26 अक्टूबर 2026
वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे दण्डकारण्य सभागार, अरण्य भवन, नवा रायपुर में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
कार्यशाला मे प्रगतिशील किसानों की निजी भूमि पर व्यावसायिक एवं उपयोगी वृक्ष प्रजाति ष्टिशू कल्चर सागौन के पौधरोपण के लिए प्रेरित करने तथा वृक्षारोपण, पौधों की देखभाल, सिंचाई एवं बेहतर प्रबंधन की जानकारी प्रदान की जाएगी।
कार्यशाला में टिशू कल्चर सौगान के रोपण संबंधी जानकारी एवं मार्गदर्शन, निजी भूमि पर व्यावसायिक वृक्षारोपण , सिंचाई एवं उन्नत प्रबंधत तकनीक, वृक्षारोपण से किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं तथा पौधों की देखभाल एवं बेहतर प्रबंधन की जानकारी किसानों को दी जाएगी।कार्यशाला में जिले के प्रगतिशील किसान भाई-बहन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना का लाभ ले सकते हैं। जिले के प्रगतिशील किसान उक्त कार्यशाला में सम्मिलित होने हेतु फत् कोड का स्कैन या https://forms.gle/R5tBPLVt16Xp42cj6लिंक में जाकर आवश्यक विवरण भरकर पंजीयन पूर्ण कर सकते हैं।
सेवा सेतु केंद्र से कम समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम सुधारने में हुई आसानी’
बलौदाबाजार-भाटापारा, 26 अक्टूबर 2026
शासन की जनकल्याणकारी पहल के तहत संचालित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं सरलता और कम समय में उपलब्ध कराने में सहायक साबित हो रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत लवन की हितग्राही प्रमिला कोसले को सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से कम समय में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
प्रमिला कोसले ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र, नगर पंचायत लवन में विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उन्हें कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया, जिससे आधार कार्ड में अपना नाम सुधरवाने की प्रक्रिया आसान हो गई। समय पर आवश्यक दस्तावेज मिलने से उन्हें काफी सहूलियत मिली।
हितग्राही प्रमिला कोसले ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियों की नई रोशनी, इस दिवाली अपने हाथों से बना रही मिट्टी के दीये
बलौदाबाजार, 26अक्टूबर 2026
त्योहारों की खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब अपनों के चेहरे पर मुस्कान हो और मन में आत्मनिर्भरता का विश्वास। बलौदाबाजार नगर के वार्ड क्रमांक 18 निवासी माधुरी पाडे पति हरिकिशन पाडे के जीवन में भी कुछ ऐसी ही खुशियां आई हैं। मिट्टी को आकार देकर दीये और पारंपरिक वस्तुएं बनाने वाली माधुरी आज अपने हुनर के साथ परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटा रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता ने उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सहारा दिया है और त्योहारों की खुशियों को और खास बनाया है।
माधुरी पांडे विवाह के बाद से ही अपने पति के साथ कुम्हारी के पारंपरिक कार्य में सहयोग करती आ रही हैं। मिट्टी को गढ़कर उपयोगी वस्तुएं बनाना उनके परिवार की आजीविका का हिस्सा है। पहले उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए पति पर निर्भर रहना पड़ता था। मन में अपनी जरूरतें स्वयं पूरी करने की इच्छा तो थी, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण ऐसा कर पाना हमेशा आसान नहीं था।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के तहत जब से उन्हें हर महीने एक हजार रुपये मिलने लगे हैं, तब से उनके जीवन में सहूलियत आई है। अब वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस राशि का उपयोग कर पा रही हैं। यह आर्थिक सहायता उनके लिए केवल एक हजार रुपये नहीं, बल्कि अपने छोटे-छोटे फैसले स्वयं लेने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का संबल भी है।
दीपावली के दीयों में झलक रही मेहनत और खुशियों की चमक
इन दिनों दीपावली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही माधुरी पाडे अपने हाथों से मिट्टी के दीये बना रही हैं। मिट्टी को आकार देकर दीये तैयार करते हुए उनके मन में भी त्योहार की खुशियां हैं। उनके लिए ये दीये सिर्फ मिट्टी से बनी वस्तुएं नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, पारंपरिक हुनर और परिवार की खुशियों का प्रतीक हैं। इससे पहले तीज-त्योहार के अवसर पर उन्होंने पोरा पर्व के लिए मिट्टी के जाता और बैल भी बनाए थे। छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं से जुड़ी इन वस्तुओं को बनाकर वह अपनी कला और पारिवारिक कार्य को आगे बढ़ा रही हैं।
माधुरी बताती हैं कि अब त्योहारों के लिए जरूरी चीजों और अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें पहले की तुलना में आसानी होती है। नियमित रूप से मिलने वाली महतारी वंदन योजना की राशि से उन्हें आर्थिक संबल मिला है। अब वह तीज-त्योहार भी पहले से अधिक खुशी और संतोष के साथ मना पा रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान इस बात को बयां करती है कि छोटी-सी आर्थिक सहायता भी किसी परिवार के जीवन में कितनी बड़ी खुशी ला सकती है।
“विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद”
महतारी वंदन योजना से मिले लाभ के संबंध में माधुरी पाडे भावुक होकर कहती हैं, “पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी पति पर निर्भर रहना पड़ता था। जब से महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये मिलने लगे हैं, तब से मैं अपनी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हूं। अब तीज-त्योहार भी खुशी से मना पाते हैं। दीपावली के लिए दीये बना रही हूं। इसके लिए विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद।”
परंपरागत कृषि छोड़ बीज उत्पादक बने किसान,आय में 75 प्रतिशत का हुआ इजाफा
बलौदाबाजार,23 अक्टूबर 2026
जिले के विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम ढाबाडीह के किसानों ने कृषि क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। परंपरागत खेती के तरीकों और बाजार की अनिश्चितताओं को पीछे छोड़ते हुए यहां के किसानों ने उन्नत बीज उत्पादन को अपनाया है, जिससे उनकी आय में लगभग 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ग्राम ढाबाडीह के कृषक श्री रूपेन्द्र साहू, श्रीमती उमा साहू, श्री राजाराम एक्का और श्रीमती प्रमिला साहू पहले परंपरागत रूप से धान और सब्जियों की खेती करते थे। मौसम की मार और बाजार भाव में उतार-चढ़ाव के कारण उन्हें अक्सर सीमित आय से ही संतोष करना पड़ता था।इस अनिश्चितता से निपटने के लिए किसानों ने उद्यान विभाग भाटापारा के अधिकारियों से संपर्क किया। विभाग के मार्गदर्शन में किसानों ने एक प्रमुख बीज कंपनी के साथ अनुबंध किया और सामूहिक रूप से 25 एकड़ रकबे में गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन का कार्य शुरू किया। उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषको को 2 नग क्रॉप सोलर ड्रायर प्रदान किया गया है जिससे उन्हें बीज़ को बारिश मे सुखाने मे मदद मोलेगी।
कंपनी से अनुबंध होने के कारण फसलों के दाम पहले से तय रहते हैं, जिससे बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम खत्म हो गया।आधुनिक कृषि तकनीकों और सामूहिक खेती के कारण मजदूरी पर होने वाला खर्च काफी कम हो गया।
परंपरागत फसलों की तुलना में प्रति एकड़ शुद्ध आय में 75 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। पहले 8 हेक्टेयर मे सब्जी एवं 2 हेक्टेयर मे धान लगाने पर प्रति एकड़ मुनाफा 1 लाख होती थी,अब 9 हेक्टेयर मे सब्जी लगाने एवं बीज़ उत्पादन से 1लाख 75 हजार रुपए प्रति एकड़ बचत हो रही है।
*क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा*-ढाबाडीह के इन किसानों की इस सफलता से आसपास के ग्रामीण व अन्य कृषक भी अत्यधिक प्रभावित हो रहे हैं और अब वे भी परंपरागत खेती की जगह आधुनिक बीज उत्पादन और अनुबंध आधारित कृषि अपनाने की दिशा में रुचि दिखा रहे हैं।
छूटे हुए किसानों का पीव्ही एप्प मे सत्यापन शीघ्र कराएं -कलेक्टर
एसएडीओ एवं आरएईओ को कार्य मे तेजी लाने के निर्देश
बलौदाबाजार,अक्टूबर 2026
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को.समय सीमा की बैठक मे विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत पीव्ही एप मे सत्यापन के लिये शेष रकबो का शीघ्र सत्यापन पूरा करने तथा इसके लिये आवश्यक समन्वयक हेतु कृषि विभाग के एसएडीओ एवं आरएईओ को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि समर्थन मूल्य मे धान बिक्री के लिये किसान का पी व्ही एप मे सत्यापन जरुरी है। पिछले वर्ष जिन किसानों ने धान विक्रय किया था उनका सत्यापन नहीं छूटना चाहिए तथा जो इस बार पंजीयन कराए हैं उनका भी सत्यापन कराएं. उन्होंने सत्यापन कार्य के लिये किसान मित्रो का भी सहयोग लेने कहा। इसके साथ ही किसी आरएईओ द्वारा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की भीं चेतावनी दी। उन्होंने अगले माह के 15 नवम्बर से प्रस्तावित समर्थन मूल्य मे धान खरीदी तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि इस बार 15 नये उपार्जन केन्द्र बने है। सभी उपार्जन केंद्रों मे धान खरीदी से समाबंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर लिया जाए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों मे राशि जारी होने के बाद भी अप्रारम्भ आवासों को जल्द शुरू कराने एवं छत लेवल वाले आवासो को पूर्ण कराने कहा। उन्होंने वीबी -जी राम जी योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों मे अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार दिलाने के भी निर्देश दिये।
कलेक्टर ने सुपोषित बचपन अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र के गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को सुपोषण लड्डू वितरण,मेडिकल जांच एवं एनआरसी भर्ती की समीक्षा करते हुए बच्चों का पुनः मेडिकल जांच,उपचार व दवाई उपलब्ध कराने कहा।इस दौरान राजस्व प्रकरण, एनएच चौडीकरण, स्वामित्व योजना, ए ऑफिस, समय सीमा के आवेदन, सीएम हेल्पलाइन, सीपी ग्राम्स आदि की समीक्षा की गई।
बैठक मे सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर ए.आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी,सीमा ठाकुर सहित एसडीएम जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
सीईओ जिला पंचायत ने वीबी -जीरामज़ी अंतर्गत कार्यों का किया निरीक्षण
निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
बलौदाबाजार, अक्टूबर 2026
सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल ने मंगलवार को जनपद पंचायत भाटापारा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में
वीबी -जीरामज़ी योजना के तहत संचालित विकास एवं रोजगारमूलक कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं कार्यस्थल की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नया तालाब निर्माण कार्य, सिंचाई नाली निर्माण कार्य, पीडीएस भवन निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने कार्य को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों का सीधा लाभ ग्रामीणों को प्राप्त हो, इसके लिए कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा श्रमिकों को नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जाए। सिंचाई संबंधी अधोसंरचना को ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करें, श्रमिकों की उपस्थिति एवं कार्य प्रगति की निगरानी करें तथा स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि शासन की महत्वपूर्ण वीबी-ज़ी राम जी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्रत्येक जॉब कार्डधारी परिवार को 125 दिवस तक रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए।
घोषित राजस्व ग्राम के नक्शा व खसरे पर दावा आपत्ति आमंत्रित
बलौदाबाजार, अक्टूबर 2026
तहसील सोनाखान अंतर्गत ग्राम दलदली,देवगांव एवं रवान वन ग्राम से घोषित राजस्व ग्राम है।इन ग्रामो के नक्शा शीट का भौतिक सत्यापन उपरांत नक्शा व खसरा तैयार किया गया है जो भू धारकों के अवलोकन हेतु सबंधित ग्राम पंचायत भवन मे उपलब्ध रहेगा। तैयार नक्शा एवं खसरो पर किसी को आपत्ति हो तो वे अपना दावा आपत्ति सम्बंधित ग्राम पंचायत मे15 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला ऑडिटोरियम मे युवा उड़ान का आयोजन आज*
बलौदाबाजार, अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे युवाओं को विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से युवा उड़ान 2026 का आयोजन 9 अक्टूबर को जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार मे किया जाएगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर होंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 से प्रारम्भ होग़ा।
युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम मे मुख्य रूप से युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन,साइबर सिक्योरिटी के सम्बन्ध मे.महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक युवाओ को इस कार्यक्रम मे उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की गई है।
’पलारी मे विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन’
’समर्य मीटर के बताए फायदे,उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक’
बलौदाबाजार अक्टूबर 2026
पलारी नगर पंचायत में बुधवार को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा विद्युत उपभोक्ता जागरूकता विषय पर बैठक की आयोजन किया गया। शिकायत निवारण शिविर में फोरम के अध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल, अधीक्षण अभियंता जी.पी. अनंत,नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा उपस्थित थे ।
फोरम अध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल के द्वारा उपभोक्ताओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक’ किया गया। नए विद्युत कनेक्शन लेने मे समय सीमा के संबंध में, विद्युत शिकायत की सुधार के समय सीमा, विद्युत बिल में सुधार एवं उसकी समय सीमा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। अध्यक्ष ने बताया कि यदि विद्युत उपभोक्ता की किसी सेवा के संबंध में शिकायत है तो शिकायत निवारण फोरम के वेबसाईट ूूू.बेचकबस.बव.पद में ऑनलाईन शिकायत दर्ज कर सकते है या ऑफलाईन के माध्यम से भौतिक रूप से या पत्र के माध्यम से अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम गुठियारी रायपुर में कर सकते है ।
अधीक्षण अभियंता वृत्त बलौदाबाजार जी.पी. अनंत ने स्मार्ट मीटर से संबंधित भ्रांति को दूर किया उन्होने बताया कि स्मार्ट मीटर सामान्य इलेक्ट्रानिक मीटर की तरह ही कार्य करता है बस अंतर इतना ही है कि स्मार्ट मीटर संवाद / संप्रेषण करता है। उन्होने बताया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता अपने खपत को मोर बिजली एप के माध्यम से देख कर विद्युत का उपभोग बेहतर तरीके से कर सकता है एवं बचत कर सकता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू ने नगर पंचायत के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी स्थिति विद्युत सप्लाई का अनाधिकृत उपयोग न करें, हमेशा मीटर से दी विद्युत का उपयोग करें । यदि कोई समस्या हो तो विद्युत कार्यालय से संपर्क कर शिकायत का समाधान कराएं ।
सीएम हेल्पलाइन से सोनम कोसले की छात्रवृत्ति संबंधी समस्या का 24 घंटे में मिला समाधान
बलौदाबाजार, 7 अक्टूबर 2026
शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी सोनम कोसले को छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन नहीं भर पाने की समस्या का समाधान सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से महज 24 घंटे के भीतर मिल गया। समस्या का त्वरित समाधान होने पर सोनम ने शासन द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
सोनम कोसले ने बताया कि छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन नहीं भर पाने के कारण वह काफी परेशान थीं। समस्या के समाधान के लिए वह चॉइस सेंटर गईं, जहां चॉइस सेंटर संचालक ने उन्हें सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी दी। इसके बाद सोनम ने 1076 पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई। अगले ही दिन उनकी समस्या का समाधान हो गया और वह अपना छात्रवृत्ति फॉर्म सफलतापूर्वक ऑनलाइन भर सकीं।
सोनम ने कहा कि “कल मैंने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर फोन कर अपनी समस्या बताई थी और आज मेरी समस्या का समाधान हो गया। अब मैंने अपना स्कॉलरशिप फॉर्म ऑनलाइन भर लिया है। शासन द्वारा शुरू की गई यह हेल्पलाइन बहुत अच्छी पहल है। मुझे 24 घंटे के भीतर ही अपनी समस्या का समाधान मिल गया, इसके लिए मैं शासन का आभार व्यक्त करती हूं।”
सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से समस्या का त्वरित निराकरण छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों को शासन की सेवाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
छूटे हुए एवं नए युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु चलेगा विशेष अभियान
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में,जिले में छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र नागरिकों के साथ-साथ ऐसे युवा एवं पहली बार पात्र बने मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह कार्य बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा।
नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से यह सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।समस्त पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना पंजीकरण विधिवत सुनिश्चित करें।
मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करने के लिए ईसीआई नेट मोबाइल एप्प या वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म 6 में ऑनलाईन आवेदन भी किया जा सकता है।
पीड़ीएस दुकान की जांच मे कम मिला राशन, विक्रेता एवं समिति प्रबंधक पर कार्यवाही प्रस्तावित
नव पदस्थ एसडीएम अरविन्द कुमार ने पीडीएस दुकान सेम्हराडीह का औचक निरीक्षण किया जिसमें स्टॉक पंजी मे अनियमितता पाए जाने पर पर खाद्य निरीक्षक से भौतिक सत्यापन कराया गया।जांच मे चावल,शक़्कर,नमक की मात्रा कम पाया गया जिस पर विक्रेता एवं समिति प्रबंधक पर कार्यवाही प्रस्तावित किया गया है।
जांच प्रतिवेदन मे लेख किया गया है कि ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित सेम्हराडीह के द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सेम्हराडीह दुकान क्रमांक 442005004 निर्धारित आवश्यक दस्तावेजो का संधारण नहीं किया गया है। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित सेम्हराडीह के द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान सेम्हराडीह दुकान के भौतिक सत्यापन में चांवल 289.66 क्विंटल, शक्कर 7.91 क्विंटल और रिफाइंड नमक 4.94 क्विंटल कम पाया गया विक्रेता विष्णु डांडे एवं प्रभारी समिति प्रबंधक देवेन्द्र साहू ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारियो को प्रदाय किए जाने वाले खाद्यान्न को खुले बाजार में बिक्री किया गया है जो गंभीर अनियमितता के श्रेणी में आता है जो की शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन में लापरवाही किया जाना प्रदर्शित है। विक्रेता विष्णु डांडे एवं प्रभारी समिति प्रबंधक देवेन्द्र साहू का उक्त कृत्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 की कंडिका 5 (1) (5).7 (10),11(2) (11),12(3).13.14(2) और 15 का उल्लंघन है जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय है।