छत्तीसगढ़ / रायपुर
कलेक्टर पी दयानंद की प्रेरणा ने बदल दी पहाड़ी कोरवा ममता की जिंदगी
पहाड़ी कोरवा ममता कहती है कि मैं जो कुछ हूं अपनी शिक्षा और स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षा से लेकर कलेक्टर द्वारा शिक्षक के रूप में घर आकर दिए गए प्रेरणा से ही हूं। मैं पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी होती तो आज मेरा भविष्य जंगलों में गुम हो जाता। बकरी चरा रही होती। आर्थिक रूप से भी मजबूत नहीं होती। मेरे आने वाले बच्चों का भविष्य भी गरीबी से गुजरता। अब ऐसा नहीं है। हर महीने वेतन मिलती है और यह राशि मेरी जरूरतों को पूरा करने में मददगार बनती है। ममता ने बताया कि वेतन के पैसे से उन्होंने अपने स्कूल आने के लिए स्कूटी ली है और घर का कुछ सामान, आभूषण ली है तथा बचत भी कर रही है। उन्होंने समाज के बच्चों को स्कूल जाने वाले मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षकों को भी बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने की अपील की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने सभी गुरुओं का स्मरण किया।
निवेश के लिए छत्तीसगढ़ सर्वश्रेष्ठ राज्य - उद्योग मंत्री श्री देवांगन
मंत्री श्री देवांगन ने कहा छत्तीसगढ़ निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थल के रूप में उभर रहा है। प्रदेश खनिज उत्पादन वाले प्रमुख राज्यों में शामिल है। यहां उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल है। प्रदेश में नए उद्योगों को सर्वसुविधा उपलब्ध कराने के नई रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा राज्य में निवेश बढ़ाने व उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए वित्तीय प्रोत्साहन व छूट भी दी जा रही है।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 की लांचिंग किया गया है, इससे नए उद्योग शुरू करने वाले व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा 1 नवंबर 2024 से प्रदेश की नई उद्योग नीति भी लागू हो जाएगी। नई नीति उद्यमियों के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उद्योग विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, इन्वेस्टमेंट कमिश्नर सुश्री रितु सेन, सीएसआईडीसी के कार्यपालन संचालक आलोक त्रिवेदी भी उपस्थित रहे।
महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी
50 मीटर राइफल स्पर्धा में हेमंत ने जीता गोल्ड, ओपन नेशनल में भी शानदार प्रदर्शन
रायपुर । रायपुर के निशानेबाज हेमन्त शर्मा ने छत्तीसगढ़ चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर अपने शहर का नाम रोशन किया। यह चैंपियनशिप 16 अगस्त से माना में आयोजित की गई थी, जहां हेमन्त ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया।
हेमन्त के लिए यह उपलब्धि यहीं नहीं रुकी। इसके बाद उन्होंने गोवा में आयोजित ओपन नेशनल चैम्पियनशिप में भी हिस्सा लिया, जो 18 अगस्त से 28 अगस्त तक चली। यहाँ भी हेमन्त ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल स्पर्धा में एक और स्वर्ण पदक जीता, जिससे उनकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन हुआ।
हेमन्त शर्मा को इस सफलता के लिए कर्नल सिद्धार्थ बोस द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। कर्नल बोस खुद अपने शुरुआती दिनों में एक प्रतिभाशाली निशानेबाज रह चुके हैं और अब वे अपने अनुभव का उपयोग करके नए निशानेबाजों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में हेमन्त ने अपने खेल में न केवल निपुणता हासिल की, बल्कि अपनी मानसिक और शारीरिक क्षमता को भी विकसित किया।
इस जीत के बाद, हेमन्त के प्रशंसक और रायपुर के खेल प्रेमी उनकी आगे की यात्रा पर नजर रख रहे हैं, जहाँ उन्हें और भी अधिक उपलब्धियाँ हासिल करने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 सितंबर को अपने निवास कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने सभी गुरुओं का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वे महान दार्शनिक और शिक्षक रहे हैं। देश को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, उनमें मेरे गुरुओं की बड़ी भूमिका रही है। जीवन के हर पड़ाव में मुझे गुरुओं का आशीष मिला है। जीवन को सही दिशा देने और चुनौतियों से लड़ने के लिए शिक्षक आपको तैयार करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक उच्च नैतिक मूल्यों को विद्यार्थियों के जीवन में उतारकर अच्छा नागरिक तैयार करने में अपनी सर्वोच्च भूमिका निभाते है। मुझे विश्वास है कि डॉ. राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलते हुए देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में आगे भी शिक्षकगण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
राज्यपाल ने किया शिक्षकों का सम्मान
राजभवन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति में 5 सितंबर को राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित रहे।
समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की बीएड धारक सहायक शिक्षकों की नियुक्ति
रायपुर । प्राइमरी स्कूल में पदस्थ बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकाें ने याचिका दायर कर उनकी सेवाओं को यथावत रखने की मांग की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बीएड डिग्रीधारी प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों की याचिका को खारिज कर दिया है। फैसले के बाद अब यह तय हो गया है कि इनकी नौकरी जाएगी। वहीं अब इस फैसले के बाद राज्य सरकार की ओर शिक्षकों की निगाहें लगी हुई हैं कि राज्य सरकार अब क्या फैसला लेगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा विभाग ने 2023 में 12489 पदों का विज्ञापन जारी किया था। जिसमें से 6285 पद सहायक शिक्षक के थे। सहायक शिक्षक की योग्यता को लेकर छत्तीसगढ़ में मामला लंबित था। छत्तीसगढ़ राज्य में सहायक शिक्षकों के पदों पर भी बीएड डिग्रीधारकों को शर्तों के आधार पर नियुक्तियां दे दी गई थी। 2 अप्रैल 2024 को हाई कोर्ट ने बीएड डिग्रीधारकों को सहायक शिक्षक पद के लिए अमान्य मानते हुए शिक्षा विभाग को आदेश जारी किया था कि 42 दिनों के अंदर पुनरीक्षित सूची जारी कर डीएलएड डिप्लोमा धारकों को नियुक्तियां दे दी जाए।
फैसले के बाद बीएड डिग्रीधारकों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
वहीं हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य तथा B.Ed डिग्री धारकों ने सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख करते हुए याचिका दायर की थी। 28 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई कर राज्य सरकार की दो एसएलपी तथा बीएड डिग्रीधारकों की 6 एसएलपी को खारिज कर दिया है। वहीं 4 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट का आर्डर कॉपी जारी हो चुका है जिसके अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के फैसले को सही माना है ।
छत्तीसगढ़ में NTCA के गाइड लाइन का हुआ उल्लंघन
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन ने 4 सितंबर 2023 को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को बीएड उम्मीदवारों की योग्यता को प्राइमरी के लिए अवैध माना तथा इसके लिए सभी राज्यों को सूचनार्थ जारी कर दिए गए थे। बावजूद इसके छत्तीसगढ़ में नियुक्तियां दी गई जो कि पूरी तरह से अवैध है ।
सुप्रीम कोर्ट ने सभी 8 एसएलपी को खारिज करते हुए राज्य शासन को यह आदेशित किया है कि जल्द से जल्द डीएलएड डिप्लोमा धारकों को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्तियां दी जाए।
जल्द जारी होंगे एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम, डिप्टी सीएम शर्मा ने दी जानकारी
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक (SI) की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि अगले 10 से 15 दिनों के भीतर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यह बयान उन्होंने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद दिया।
विजय शर्मा ने बताया कि कोर्ट के फैसले के बाद 370 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी अभ्यर्थियों के इंटरव्यू हो चुके हैं, और उनकी लिखित एवं शारीरिक परीक्षा के परिणाम को मिलाकर अंतिम परिणाम तैयार किया जा रहा है। गृहमंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वासन देते हुए कहा कि परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बुधवार रात उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष शिशुपाल शोरी के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के रायपुर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी।
प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के बी.पी. एस नेताम, भारत सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव और श्यामलाल कंवर, एम आर ठाकुर, देवरतन सिंह, आर बी सिंह, फूल सिंह नेताम, मोहिंदर कंवर, गणेश ध्रुव, कुंदन सिंह ठाकुर, शिव प्रसाद ध्रुव, सनम सिंह, श्रीमती हेमलता परते, श्रीमती उमा शर्मा, अलका परते, उपेंद्र ठाकुर डॉ शंकर उईके सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे।
वनवासी रामप्यारे के सूखे खेतों में आई हरियाली
डबरी से मिली सिंचाई की सुविधा
रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पिपरिया की भौगोलिक स्थिति वनांचल जैसी है। लेकिन यहां किसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या हमेशा बनी रहती है। वंचित वर्ग में आने वाले ऐसे ही एक आदिवासी परिवार के लिए खेती योग्य भूमि होने के बाद भी पानी का संसाधन ना होना एक बड़ी समस्या थी। ऐसे में मनरेगा के तहत बनी एक डबरी में सिंचाई की कमी पूरी कर खुशहाली का माध्यम बन गई।
पहले केवल मानसूनी बारिश पर आधारित धान की खेती करने वाले आदिवासी किसान रामप्यारे के खेत में अक्सर सिंचाई के लिए पानी की कमी हो जाती थी। ऐसे में मेहनत करने के बाद भी उन्हें अपनी फसल से कोई लाभ नहीं मिल पाता था। परंतु इस बार सिंचाई की सुविधा पाकर रामप्यारे के परिवार ने समय पर अपने खेतों में रोपाई का कार्य पूरा कर लिया है और उनकी धान की फसल भी लहलहा रही है। इस खुशहाली के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बनी एक डबरी इस किसान परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है।
पहले रामप्यारे की समस्या का निराकरण ग्राम सभा की बैठक में हुआ, जहां उन्होंने अपने खेतों में महात्मा गांधी नरेगा के तहत एक डबरी बनाए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया। उनके आवेदन के आधार पर ग्राम सभा ने डबरी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया और ग्राम पंचायत को एजेंसी बनाया और डबरी का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। इसमें अकुशल मजदूरी करके इस परिवार को सौ दिवस का रोजगार भी प्राप्त हुआ। डबरी बन जाने के बाद रामप्यारे बताते हैं कि सब्जी लगाकर वह लगभग 20 हजार रुपए की आमदनी ले चुके हैं और इस बार उनके खेतों में समय पर धान की रोपाई का काम पूरा हुआ है। डबरी में पर्याप्त पानी होने के कारण वह इसमें अगले साल से मछली पालन करने की योजना बना रहे हैं। रामप्यारे के अनुसार लगभग तीन एकड़ खेतों में इस बार धान की अच्छी फसल होने से उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। मनरेगा से बना एक संसाधन इस परिवार के लिए आजीविका की नई राहें बना रहा है। इसके लिए रामप्यारे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
महिला कांग्रेस 10 सितंबर को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने यह घोषणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान की।
फूलोदेवी नेताम ने बताया कि राज्य में बलात्कार और गैंगरेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। भाजपा सरकार के 9 महीने के कार्यकाल में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आए हैं और 3,000 से अधिक महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं।
छत्तीसगढ़ में अब तक 934.9 मि.मी. औसत वर्षा
रायपुर। राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 934.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 5 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1988.6 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 501.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 515.6 सूरजपुर जिले में 923.0 मिमी, बलरामपुर में 1336.9 मिमी, जशपुर में 796.6 मिमी, कोरिया में 936.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 936.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 752.6 मिमी, बलौदाबाजार में 951.3 मिमी, गरियाबंद में 903.4 मिमी, महासमुंद में 728.0 मिमी, धमतरी में 810.1 मिमी, बिलासपुर में 847.5 मिमी, मुंगेली में 957.0 मिमी, रायगढ़ में 893.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 540.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1002.7 मिमी, सक्ती 858.2 मिमी, कोरबा में 1228.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 984.0 मिमी, दुर्ग में 548.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 748.2 मिमी, राजनांदगांव में 897.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1022.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 653.6 मिमी, बालोद में 948.4 मिमी, बस्तर में 1012.9 मिमी, कोण्डागांव में 899.7 मिमी, कांकेर में 1103.4 मिमी, नारायणपुर में 1050.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1227.2 मिमी और सुकमा जिले में 1348.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
चक्रधर समारोह में दिखेगी देश की विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक
रायपुर । रायगढ़ में आयोजित किए जा रहे 39वें चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक दिखेगी। समारोह में देश के ख्यातिलब्ध कलाकार शास्त्रीय नृत्य और लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे।
समारोह में भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, मणिपुरी नृत्य के साथ-साथ असमिया नृत्य, ओडिशी, मणिपुरी नृत्य विधाओं की मनमोहक प्रस्तुति होगी। पद्मश्री हेमा मालिनी, और पद्मश्री देवयानी और मीनाक्षी शेषाद्रि शास्त्रीय नृत्यों की विशेष प्रस्तुति देंगी। असम के कलाकार बिहू नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी अपनी लोक कला और संस्कृति दिखाने का अवसर मिलेगा।
समारोह में भूपेंद्र बरेठ, पूर्णाश्री राउत, दीपान्निता सरकार, पदम्श्री रंजना गौहर, जया दीवान, धरित्री सिंह चौहान, शैंकी सिंह, गजेंद्र पंडा, आर्या नंदे, नित्या खत्री, बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिरदार, सौम्या नामदेव, विधि सेन गुप्ता, सुश्री दीपमाला सिंह, उपासना भास्कर की प्रस्तुति भी होगी।
समारोह में दीक्षा घोष, अवंतिका विश्वकर्मा, डॉ आरती सिंह, डॉ.जी रथीस बाबू, शार्वी केशरवानी, भद्रा सिन्हा, लकी मोहंती, मृदु स्मिता दास, विद्या प्रदीप एवं साथी,शाश्वती बनर्जी, कृष्ण भद्र नंबूदरी, डॉ रघुपत रूनी श्रीकांत, पौशाली चटर्जी, आलोक श्रीवास, पलक देवांगन, भूमिसूता मिश्रा, वेदिका शरण, सुश्री माया कुलश्रेष्ठ अपनी नृत्य प्रस्तुति देंगी।
वही सरोद वादन में सौगत गांगुली, फ्यूजन के तहत तबला, संतूर, सितार में जीतू शंकर और ग्रुप, अकार्डियन वादन में तपसीर मोहम्मद एवं साथी, बांसुरी और तबला वादन में राकेश चौरसिया, सितार वादन में अनुष्का सोनी, तबला वादन में अंशु प्रताप सिंह, संतूर तबला वादन में राहुल शर्मा एवं रामकुमार मिश्रा के वाद्य यंत्रों से पूरा मंच से गुंजायमान होगा।
छत्तीसगढ़ी लोक नर्तक दल भी देंगे प्रस्तुति
करमा लोक नृत्य में मनिहर भगत मनमोहक प्रस्तुति देंगे। इसी प्रकार इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा राज्य में प्रचलित विविध छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति एवं पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगायन के साथ ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गेड़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति श्री अनिल कुमार गढ़ेवाल द्वारा की जाएगी। हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा छत्तीसगढ़ी नृत्य संगीत में अपनी प्रस्तुति देंगे।
5 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 5 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : 55 शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित
प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 3 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, 52 राज्यपाल शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2024 को प्रातः 11 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 55 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 52 शिक्षक राज्यपाल शिक्षक सम्मान और 3 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार वर्ष 2024
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के तीन महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर तीन शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’, कबीरधाम जिले के शिक्षक री राजर्षि पाण्डेय को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता साहू को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाएगा।
राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023-24
राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023-24 से सम्मानित होने वाले 52 शिक्षकों में दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता नेहा नाथ और शिक्षक एलबी कुमारी माधुरी उके, सरगुजा जिले की प्रधान पाठक कुमारी मधु सोनवानी और व्याख्याता नीतु सिंह यादव, सूरजपुर जिले की व्याख्याता एलबी रीता गिरी और प्रधान पाठक कुमारी विनिता सिंह, बालोद जिले के व्याख्याता एलबी धमेंन्द्र कुमार और व्याख्याता डॉ. भरतलाल साहसी, जशपुर जिले के व्याख्याता एलबी टुमनु गोसाई और अयोध किशोर गुप्ता, सुकमा जिले की प्रधान पाठक जयमाला और हपका मुत्ता, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सहायक शिक्षक नीलकंठ कोमरे और अंगद सलामें, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक स्वप्निल सिंह पवार और शिक्षक एलबी अर्चना सामुएल मसीह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के व्याख्याता एलबी मानस साहू और सहायक शिक्षक एलबी महादीप जंघेल, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के व्याख्याता सेवक राम निषाद और व्याख्याता एलबी पवन कुमार सेन, कोण्डागांव जिले की व्याख्याता तनुजा देवांगन और उच्च श्रेणी शिक्षक सरस्वती नाग, कोरिया जिले की सहायक शिक्षक एलबी श्वेता सोनी और अर्पणा मिश्रा, राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एलबी गोकुल दास जंघेल और जयप्रकाश साहू के नामों की विधिवत् घोषणा की।
राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिए चयनित शिक्षकों में नारायणपुर जिले की शिक्षक एलबी कविता हिरवानी और व्याख्याता एलबी लता मानिकपुरी, जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एलबी दिनेश कुमार चतुर्वेदी और सहायक शिक्षक एलबी कामता प्रसाद सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सहायक शिक्षक एलबी सुनिता यादव और व्याख्याता पूनम सिंह साहू, बेमेतरा जिले की सहायक शिक्षक एलबी हिमकल्याणी और व्याख्याता एलबी भुवनलाल साहू, महासमुंद जिले के व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे और व्याख्याता एलबी शैलेन्द्र कुमार नायक, बलरामपुर जिले के शिक्षक श्याम कुमार गुप्ता और प्रधान पाठक विनोद कुमार पंथ, मुंगेली जिले के शिक्षक एलबी डॉ. सत्यनारायण तिवारी और प्रधान पाठक जितेन्द्र गेंदले, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एलबी डिगेश्वर कुमार साहू और उच्च श्रेणी शिक्षक किशोर कुमार निर्मलकर, धमतरी जिले की व्याख्याता एलबी ज्योति मगर और डॉ. आशीष नायक, रायगढ़ जिले की प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी और सुशील कुमार गुप्ता, कोरबा जिले के व्याख्याता श्री भुपेन्द्र कुमार राठौर और सहायक शिक्षक श्रीमती वसुंधरा कुर्रे, जगदलपुर जिले की व्याख्याता मीरा हिरवानी और मोहम्मद अकबर खान, बीजापुर जिले के प्रधान पाठक पवन कुमार सिन्हा और शिक्षक एलबी ककेम नारायण के नाम शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। डॉ. राधाकृष्णन दार्शनिक और शिक्षक भी रहे हैं। देश को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक, शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। वे उच्च नैतिक मूल्यों को विद्यार्थियों के जीवन में उतारकर अच्छा नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आशा है कि डॉ. राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलते हुए देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में आगे भी शिक्षकगण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।