छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

जिले में होगा राजस्व पखवाड़ा, त्वरित समाधान के लिए शिविरों का आयोजन

 बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जिले में भी राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने दिशा निर्देश जारी किये गए है। ताकी आम जनता की राजस्व से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

राजस्व पखवाड़ा के आयोजन की तिथि निम्नानुसार निर्धारित की गई है

माह अप्रैल: 07 अप्रैल 2025 से 21 अप्रैल 2025 तक

माह मई: 13 मई 2025 से 27 मई 2025 तक

माह जून: 16 जून 2025 से 30 जून 2025 तक

इस कार्यक्रम के तहत बेमेतरा जिले के विभिन्न तहसीलों में राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में नामांतरण, विभाजन, सीमांकन, भू-अधिकार प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। जिला प्रशासन ने प्रत्येक तहसीलदार को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में शिविरों का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करें और नागरिकों को अधिकतम सुविधा प्रदान करें। राजस्व पखवाड़े के सफल संचालन के लिए पटवारी हल्का वार कार्ययोजना भी तैयार की गई है। कलेक्टर ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाले शिविरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image