छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

सुशासन तिहार : आवेदन लेने कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

बेमेतरा । जिला प्रशासन द्वारा ’’सुशासन तिहार 2025’’ की तैयारियां शुरू कर दी है। सुशासन तिहार तीन चरणों में मनाया है। प्रथम चरण में कल 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक लोगों से उनकी समस्याओं (मांगों/शिकायतों) से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। आवेदक चाहे तो समाधान पेटी में भी आवेदन डाल सकते है। इसके लिए जिला कार्यालय सहित जिले के सभी  नगरीय निकाय व विकासखंड  मुख्यालयों पर समाधान पेटी रखी जा रही है। आवेदक समस्याओं (मांगों/शिकायतों) से संबंधित आवेदन पेटी में डाल सकते है।’

जिला कार्यालय, बेमेतरा में आवेदन प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी गई है। कलेक्टर कार्यालय, बेमेतरा में सुनील कुमार घाटे, सहायक ग्रेड-02, विक्रम देवांगन, सहायक ग्रेड-03, और हनी कश्यप, सहायक ग्रेड-03, आवेदकों से आवेदन प्राप्त लेंगे।

 
 
 
 

आवेदनकर्ता 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक जिला कार्यालय सहित  ग्राम पंचायत मुख्यालयों,और नगरीय कार्यालयों में प्रात: 10 छत्तीसगढ़ बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन दे सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image