छत्तीसगढ़ / बालोद

जिला भाजपा महिला मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, संगठन होगा मजबूत

 

,,जमीन से जुड़ी डॉक्टर मोना टुवानी बनी जिलाध्यक्ष
,,,संगठन के कार्यों में लगातार सक्रियता का मिला इनाम
 फोटो
बालोद। जिला महिला मोर्चा बालोद को नया नेतृत्व मिला है। संगठन में लगातार सक्रिय रहने वाली ऊर्जावान डॉ मोना टुवानी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के हर कार्यों में लगातार सक्रियता के कारण संगठन ने उन पर विश्वास व्यक्त किया है। डॉ टुवानी की नियुक्ति से यह विश्वास जताया जा रहा है कि उनके नेतृत्व में न केवल महिला मोर्चा बल्कि भाजपा संगठन भी जिले में बहुत मजबूत और सक्रिय होगा। 

भाजपा संगठन बालोद के जिलाध्यक्ष श्री चमन देशमुख जी की अनुशंसा पर, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ श्री किरण सिंह देव ,महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के द्वारा की गई घोषणा का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है। प्रदेश महामंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ के श्री यशवंत जी की एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव की का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया है डॉ मोना टुवानी ने ।

   भाजपा संगठन में लगातार सक्रिय डॉ मोना टुवानी को जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बनाया गया है। जमीनी कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाने वाली मोना टुवानी इससे पहले महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा बालोद शहर का दायित्व संभाल चुकी है, जिसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया।आपने बिलासपुर में विशाल महतारी हुंकार रैली में भाग लिया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्मृति ईरानी भी शामिल हुई थीं। लोकसभा एवं नगर पालिका चुनाव में लगातार सक्रिय रहीं, भाजपा की जीत में इस सक्रियता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 
लोकसभा चुनाव में महतारी वंदन के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आपका व्यक्तित्व और नेतृत्व और उभरा। आपने बूथ सशक्तिकरण अभियान में जिले की टीम में महिला नेत्री के रूप में बूथ स्तर तक का कार्य किया। साथ ही पूरे जिले का भ्रमण कर ,बूथों में जाकर इस अभियान में अपनी मुख्य भूमिका निभाई। नगर पालिका चुनाव में पूरे 20 वार्डों में महतारी वंदन के कार्यक्रम को अति सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ शिविर कार्यक्रम का जिला प्रभारी होने के दायित्व को निभाते हुए मेगा स्वास्थ शिविर में अपना योगदान दिया। इसके अलावा जिले का प्रवास कर हर जगह इस कार्यक्रम के सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बॉक्स,,, 
वरिष्ठों के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास... मोना 
 डॉ मोना टुवानी ने कहा है कि बालोद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ-साथ प्रदेश संगठन ने जो मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है ,मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी। महिला मोर्चा को लगातार सक्रिय कर संगठन द्वारा मिले दायित्वों को निर्वहन करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। डॉ टुवानी ने बताया कि शीघ्र ही वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर महिला मोर्चे का विस्तार किया जाएगा। इस टीम में जिले के सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिले इसका ख्याल रखा जाएगा। एक ऊर्जावान टीम का गठन किया जाएगा। डॉ टुवानी ने इस नियुक्ति पर सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image