छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

जीपीएफ के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला कोषालय दंतेवाड़ा में 3 दिवसीय शिविर 28 से 30 जनवरी तक

 

 दंतेवाड़ा, 15 जनवरी 2026
 
कार्यालय वरिष्ठ कोषालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा जिला कोषालय दन्तेवाड़ा में जीपीएफ से संबंधित लंबित प्रकरणों जैसे अनपोस्ट क्रेडिट एवं अनपोस्ट डेबिट, माइनस बैलेंस तथा पूर्ण, आंशिक वांट वाउचर के निराकरण हेतु 28 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन जिला कोषालय दंतेवाड़ा में किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विभागों से आग्रह है कि वे इस तीन दिवसीय शिविर में उपस्थित होकर अपने-अपने लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें।
 

Leave Your Comment

Click to reload image