छत्तीसगढ़ / रायपुर

कोडार परियोजना वितरक नहर के कार्यों के लिए 21.11 करोड़ रूपए स्वीकृत

 रायपुर,  25 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग के अंतर्गत महासमुंद जिले की कोडार परियोजना की बांयी तट मुख्य नहर के चिंगरौद वितरक नहर का सी.सी. लाईनिंग कार्य हेतु 21 करोड़ 11 लाख 92 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यांे के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता के विरूद्ध 767 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति के साथ ही 210 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 3619 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा होगी। योजना के अंतर्गत कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image