छत्तीसगढ़ / रायपुर

शासकीय सड़क पर बोर खनन, जिम्मेदार मौन लोगो ने जताई नाराजगी

 साँकरा (धनेली)। ग्राम पंचायत साँकरा के वार्ड क्रमांक 19 में शासकीय सड़क के बीचों-बीच बोर खनन किए जाने का मामला सामने आया है।

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब सरपंच की सहमति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के बीच में मशीन लगाकर बोर खोदा गया, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और सड़क की मजबूती पर भी खतरा मंडरा रहा है।

लोगों का कहना है कि इस तरह का कार्य बिना प्रशासनिक अनुमति के

 
किया जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि सरपंच ने इस कार्य के लिए सहमति नहीं दी, तो फिर इतना बड़ा कदम आखिर किसके आदेश पर और कैसे उठा लिया गया?
 
वहीं, खनन कार्य करने वाले मशीन संचालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। मामले में तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे से मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।

Leave Your Comment

Click to reload image