रायपुर में 29 मार्च को सामूहिक उपनयन संस्कार, 37 बटुक होंगे शामिल
रायपुर । कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 29 मार्च को बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में सर्व ब्राह्मण समाज के बटुकों के लिए सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
संस्था के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और सचिव राजकुमार दीक्षित ने बताया कि इस संस्कार में प्रदेश के विभिन्न जिलों—रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, बिलासपुर, बलौदा बाजार, भाटापारा और बस्तर—से लगभग 37 बटुक शामिल होंगे।
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने के लिए आयोजन समिति की बैठक आयोजित कर विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गई हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु शशिकांत मिश्रा को संयोजक बनाया गया है, जबकि सह-संयोजक के रूप में प्रमोद कुमार मिश्रा और अनुराग पांडेय सहित अन्य सदस्य जिम्मेदारी निभाएंगे।
आयोजन में समाज के पदाधिकारी, संरक्षकगण, महिलाएं और बटुकों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में शामिल रहेंगे। यह सामूहिक संस्कार सामाजिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
बैठक में अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित संरक्षक द्वय गिरजा शंकर दीक्षित, राज कुमार अवस्थी, शशिकांत मिश्रा संयोजक उपनयन समिति, सह-संयोजक - प्रमोद कुमार मिश्रा, अनुराग पाण्डेय, प्रकाश अवस्थी, अशोक दीक्षित, आशीष बाजपेयी, लखन लाल बाजपेयी, श्रीमती गीता मिश्रा, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती अंजू पाण्डेय, श्रीमती स्वाति अवस्थी, श्रीमती रंजू त्रिवेदी, श्रीमती ममता त्रिवेदी, सत्यदेव तिवारी, राजेश त्रिवेदी, प्रभात मिश्रा (जूनियर) सहित बटुकों के अभिभावक उपस्थित रहें।