घरेलु गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति के संबंध में आम नागरिकों की सहायता हेतु राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित
राज्य स्तर पर आपातकाल सहायता नंबर 18002333663 को सार्वजनिक की गई
बालोद, 28 मार्च 2026
वर्तमान में चल रहे पश्चिम एशियाई संकट के कारण उत्पन्न स्थिति के फलस्वरूप प्रदेश के नागरिकों को घरेलु गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने में सहयोग हेतु खाद्य विभाग संचालक की अध्यक्षता में राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित की गई है। राज्य शासन द्वारा 18002333663 नंबर पर प्रदेश के आम नागरिकों को घरेलु गैस, पेट्रोल डीजल आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में मदद हेतु आपातकाल राज्य सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है।