प्रेरणा से परिवर्तन को सफल बनाया सेमरसल के छात्रों ने, वार्षिक परीक्षा परिणाम पाकर गदगद हुए
मुंगेली |
2026-05-03 13:09:22
प्रेरणा से परिवर्तन को सफल बनाया सेमरसल के छात्रों ने, वार्षिक परीक्षा परिणाम पाकर गदगद हुए
लोरमी - वर्षभर अनेक गतिविधियों में शामिल होने के बाद अंत में अपने परीक्षा परिणाम को देखना हर एक बच्चों के लिए रोमांचकारी अनुभव होता है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरसल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले और संकुल समन्वयक रामकुमार साहू, संकुल प्राचार्य दीपक ध्रुव के मार्गदर्शन में प्रधानपाठक आत्माराम कश्यप के कुशल निर्देशन में बच्चों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम बताया गया। कक्षा छठवीं के कक्षा शिक्षक उमाशंकर सिंह राजपूत ने 30 अप्रैल को बच्चों की दृष्टि से सर्वाधिक इंतजार वाला दिन बताया और कहा कि यह बड़ा ही मजेदार दिन होता है
जब बच्चे जिज्ञासावश अपने प्रदर्शन का आंकलन करता है। सालभर में 229 दिन स्कूल आने के बाद, कई सत्रों में छह विषयों की पढ़ाई करने के बाद, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर जो ज्ञान, बुद्धि और मन का विकास करते हैं उसका वाचन होता है। वहीं कक्षा 7वीं की कक्षा शिक्षिका पुष्पा चतुर्वेदी ने अपनी ओर से बच्चों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाइयां दी।
नए नए बच्चों को गढ़ना और पढ़ाई के लिए तैयार करना बड़ा कठिन कार्य और चुनौतीपूर्ण बताया लेकिन अपने पाठ्यक्रमों में सरल माध्यमों से पढ़ाने का प्रयास भी किए। वही इस अवसर पर प्रधान पाठक आत्माराम कश्यप ने बच्चों को गर्मी के दिनों में अपने लेखन कौशल का विकास करने की समझाइस दिए साथ ही अभिभावकों और बच्चों दोनों को गर्मी के समय को पढ़ाई के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण बताते हुए प्रत्येक दिन को कुछ नया सीखने में लगाने पर जोर दिया। सिलाई, कढ़ाई, बुनाई कुछ नए खेल और इंडोर गेम्स खेलने के लिए प्रेरित किया। वहीं राकेश पांडे ने साल भर बच्चों की गतिविधियों को बताते हुए कहा कि आप सबने अपनी पूरी मानसिकता के साथ पढ़ाई करने का प्रयास किया है जो परिणाम मिला है
वह आप सभी के भविष्य को इंगित करता है आगे भी पढ़ाई जारी रखें। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में होनहार छात्रों को उपहार देकर के सम्मानित किया गया। 6वीं में प्रथम स्थान सुमन कश्यप ने 93% से अधिक अंक हासिल किया, द्वितीय भीगुराज कश्यप एवं काजल साहू, तृतीय स्थान माही कश्यप रहे। वहीं 7वी में प्रथम स्थान राधिका साहू, द्वितीय लकेश्वरी साहू एवं मेघा ध्रुव, तृतीय प्रेमकुमार कश्यप ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षक राजकुमार कश्यप, आरती गुप्ता, स्मिता क्षत्री, ललिता शर्मा सहित रामनारायण राजपूत मौजूद रहे।