छत्तीसगढ़ / मुंगेली

ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन , स्थानीय परीक्षा परिणाम जारी

 ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन , स्थानीय परीक्षा परिणाम जारी


लोरमी - शा. उ. मा. विद्यालय गोंड़खामहि के तत्वाधान में पंद्रह  दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 15 अप्रैल  से 30 अप्रैल तक तक शा.उ. मा. विद्यालय गोंड़खामहि में आयोजित किया गया। इन पंद्रह दिवसों में खिलाड़ियों को बॉक्सिंग , शतरंज व टेबल टेनिस खेल की जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री सुबोध कुमार सिंह  द्वारा प्रदान की गई। प्रशिक्षण शिविर में 26  प्रतिभागियों ने भाग लिया।
 
आज इस शिविर का समापन कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अथिति के रूप श्री  रमेश कुमार मरावी , सरपंच गोंड़खामहि , कार्यकम अध्यक्षता श्री संजय काठले ,प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य  ,विशिष्ट अतिथि के रूप में मिलू साहू , सदस्य जनभागीदारी समिति एवम आयोजन प्रमुख प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार मोहरे जी एवम समस्त स्टाफ परिवार  प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।प्रशिक्षण  शिविर में  जिसमें बेस्ट प्लेयर बॉक्सिंग प्रियांशु चेलकर , बेस्ट प्लेयर शतंरज योगेश बंजारा , बेस्ट प्लेयर टेबल टेनिस संजय को दिया गया  सभी बेस्ट प्लेयर्स को मोमेंटो ,मेडल्स एवं प्रमाण पत्र अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल्स व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

स्थानीय परीक्षा परिणाम कक्षा 9 वी का 70 ℅ एवम ग्यारहवीं में कला संकाय का 87% , जीव विज्ञान संकाय 100% ,वाणिज्य संकाय 92% रहा । 

कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम 99 % रहा , कक्षा 12 वी कला संकाय का 96% , जीव विज्ञान संकाय का 100 % एवम वाणिज्य का 100% रहा । विद्यालय के सभी विद्यार्थियों व शिक्षको ने बहुत ज्यादा मेहनत व पूरे  सत्र में निरंतर अध्ययन , अभ्यास कार्य किया ,जिसके परिणाम स्वरूप शानदार परिणाम आया है ।

Leave Your Comment

Click to reload image