छत्तीसगढ़ / मुंगेली

भगवान परशुरामजी के प्राकट्य समारोह के अवसर आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा डिंडौरी के द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन

 भगवान परशुरामजी के प्राकट्य समारोह के अवसर आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा डिंडौरी के द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन



लोरमी - भगवान परशुराम जी के प्राकट्य उत्सव के अवसर पर आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ ब्लॉक इकाई डिंडौरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवरंगपुर में भगवान परशुराम प्राकट्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम डिंडौरी ठाकुर देव मंदिर से शोभायात्रा  बाइक रैली नवरंगपुर के लिए प्रस्थान की गई तत्पश्चात मां महामाया मंदिर परिसर नवरंगपुर पर पूजन अर्चना कर नगर भ्रमण करते हुए सभा स्थल तक बाइक रैली पहुंची शासकीय प्राथमिक शाला परिषद नवरंगपुर मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम के अध्यक्षता  अर्जुन तिवारी महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि  रोहित शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली अति विशिष्ट अतिथि सुशील शर्मा पूर्व मंडी अध्यक्ष बलौदा बाजार, संदीप पांडे, सुभाष शर्मा, कौशल दुबे, मुरारी पाठक, सुरेंद्र पांडे, योगेश पाठक, जितेंद्र पाठक शशांक चौबे के उपस्थित में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान परशुरामजी जी की पूजा अर्चना कर महाआरती किये। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि हम अपना ईष्ट और आराध्य भगवान परशुराम जी को मानते है, हमे उन्ही के तरह समर्थ गुणवान होना पड़ेगा, हनारे पूर्वजो ने त्याग किया आज उसका हमे लाभ मिलता है लेकिन आज ब्राह्मण खतरे में है ब्राम्हण का कार्य शिक्षावृति है। आज ब्राह्मण को संगठित होने की आवश्यकता है। हमारी ताकत सत्य, चरित्र, वाणी व देने की योग्यता में है। जितने भी महापुरुष, राजा हुए उन्हें गढ़ने का काम ब्राह्मण ने किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी महामंत्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि  समाज को संगठित होने की आवश्यकता है, हम सबको अपनी प्राकृतिक कुलों को पहचानना होगा अपनी ताकत को  दिखानी होगी।
 
ब्राह्मण का चरित्र व सात्विकता ही समाज की ताकत है। अतिविशिष्ट अतिथि राकेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ ने कहा कि  आर्यावर्त ब्राह्मण समाज का हर आयोजन  समाज की भलाई एवं एकजुटता के लिए होता है। आज विश्व में हिंदू खतरे में नहीं है बल्कि हमारा समाज खतरे में है, हम सबको मिलकर अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए संस्कार और शिक्षा की जागरूकता के साथ आगे बढ़ना होगा। नगर पालिका मुंगेली अध्यक्ष नपा अध्यक्ष मूँगेली रोहित शुक्ला ने कहा कि बच्चों को भी समाज के बारे में पूरी तरह से बताना होगा। हमारे आने वाली पीढ़ी को सामाजिक कार्यों से जोड़कर रखना बहुत जरूरी है। 

पूर्व मंडी अध्यक्ष बलौदाबाजार सुशील शर्मा ने कहा कि कोई भी प्रयास सफल रहता है।  नवरंगपुर में आयोजित कार्यक्रम में हम इतने लोग उपस्थित हुए यह इसी प्रयास का परिणाम है। लगातार 5 साल ऐसा प्रयास करने के बाद इस आयोजन में पूरे जिले के विप्रजनों समागम दिखेगा। सभा को ब्लाक संयोजक कौशल दुबे , प्रवक्ता मुरारी पाठक, योगेश पाठक, नीलेश दुबे ने भी सम्बोधित किया ।

आर्यावर्त ब्राह्मण इकाई द्वारा उपस्थित अतिथियों को श्रीफल, भगवा गमछा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा ने किया आभार प्रदर्शन कौशल दुबे संयोजक आर्यावर्त महासभा ने किया। कार्यक्रम के समापन में सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्या प्रसाद दुबे,  सुभाष शर्मा,  ब्रह्मनंद त्रिपाठी, दीपक प्यासी,  नीलेश दुबे,  भावेश शर्मा जी दुर्गा प्रसाद दुबे, राजकुमार दुबे,  रमेश शुक्ला, अशोक उपाध्याय, मणिशंकर तिवारी, संतोष उपाध्याय, अभिजीत तिवारी, महेश मिश्रा,  मोहनलाल शर्मा,  गजानंद तिवारी,  शंकर लाल मिश्रा,  अजय तिवारी,  ताराचंद तिवारी,  प्रमोद पाठक, महेश पाठक,  पालेश्वर पाठक,  शखा राम तिवारी,  देवेंद्र दुबे,  मनोहर प्रसाद पाठक,  ओंकार प्रसाद पांडे, दीपक पांडे,  प्रकाश पाठक,  सतीश पांडे,  दिनेश दुबे, जय प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा विशाल दुबे एवं अधिक संख्या में क्षेत्रीय विप्र जन उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image