छत्तीसगढ़ / रायपुर

बंगाल-असम जीतने का जश्न मनाएगा बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ, जयस्तंभ चौक पर जुटेंगे कार्यकर्ता

 रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज 4 मई को राजधानी रायपुर में विजय उत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन शाम 5 बजे जयस्तंभ चौक पर किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी के साथ-साथ झालमुड़ी का वितरण भी किया जाएगा, जिससे पूरे माहौल को उत्सवमय बनाया जाएगा।

प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है, जो उत्साह और उमंग के साथ जीत का जश्न मनाएंगे।

प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने बताया कि पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रदेश के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई थी, ऐसे में यह जीत सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image