छत्तीसगढ़ / मुंगेली

खंड चिकित्सा अधिकारी एवं मेडिकल टीम ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया

 लोरमी - भारत में हर साल 16 मई को विश्व डेंगू दिवस मनाया जाता है स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया यह दिन लोगों के डेंगू के खतरे इसके लक्षण एवं बचाव के उपायो के प्रति जागरूक करने का मुख्य उद्देश्य रखता है यह बीमारी मादा एडीज़ Aegypti मच्छर के काटने से से फैलती है जो मुख्य रूप से साफ पानी में पनपता है अपने घर और आसपास में पानी इकट्ठा होने ना दे पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और मच्छर भगाने वाली क्रीम का भी इस्तेमाल करें इसके लक्षण में हमको यह पता चलता है कि तेज बुखार जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द आंखों में दर्द और शरीर में लाल चकते होना इसका मुख्य लक्षण है आज हमारी मेडिकल टीम ने 50 बिस्तर हॉस्पिटल में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएस दाऊ से मुलाकात किया जिसमें हमारे खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दाऊ सर जी ने मरीजों को डेंगू के बारे में विस्तृत जानकारी दी मेडिकल टीम हमारी संपूर्ण प्रयास रहता है कि सब जगह-जगह जाकर जागरूकता अभियान करते हैं ताकि लोग अपने स्वास्थ्य का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें जिसमें पूरी तरह स्वस्थ रहे हमारी यही कामनाएं इसमें प्रमुख रूप से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जी एस दाऊ श्रीमती जमुना मरकाम श्रीमती आशिमा डायमंड श्रीमती अनामिका पाल बबलू निषाद नोहर कश्यप मेडिकल टीम के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा उपाध्यक्ष जीवन साहू सचिव मुकेश कश्यप कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत जितेंद्र साहू जितेंद्र राजपूत टुकेश्वर साहू संतोष जायसवाल तिरिथ साहू आदि उपस्थित है।

Leave Your Comment

Click to reload image