छत्तीसगढ़ / रायपुर

ज्येष्ठ अमावस्या पर राधा कृष्ण मंदिर में शरबत-भोग प्रसादी वितरण, मातृशक्ति ने संभाली सेवा व्यवस्था

 रायपुर । ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के पावन अवसर पर जवाहर नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा भव्य शरबत एवं भोग प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य में श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल शरबत एवं प्रसादी वितरित की गई।


मंदिर समिति और स्थानीय महिला मंडल के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम शनिवार दोपहर 12 बजे ठाकुर जी को भोग अर्पित करने के बाद प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक लगातार चलता रहा। आयोजन की संयोजक श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना और भगवान का प्रसाद जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने परिवार सहित पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। सेवा कार्य में शामिल महिलाओं और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ वितरण व्यवस्था संभाली।

श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने कहा कि तपती गर्मी में प्यासे को पानी और राहगीरों को शरबत-प्रसाद वितरित करना सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने बताया कि मंदिर से जुड़े सभी परिवारों और मातृशक्ति के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में श्रीमती माया मुरारकर, श्रीमती सुधा अग्रवाल, श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, श्रीमती श्वेता सोनी, श्रीमती स्मिता बागल, श्रीमती फूलकली शुक्ला, श्रीमती सरिता जिंदल, श्रीमती गीता खंडेलवाल, अंकिता मुरारकर, प्रणीत जैन, प्रज्ञान मुरारकर और प्रथम अग्रवाल सहित कई सेवादार मौजूद रहे। सभी ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हुए प्रसादी वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image