छत्तीसगढ़ / बालोद

गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम राहुद में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

 शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही 


मौके पर 1428 आवेदनों का किया गया निराकरण 

बालोद। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के  ग्राम राहुद में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम राहुद में आज आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत राहुद सहित राहुद कलस्टर में शामिल आसपास के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अंतर्गत आज राहुद में आयोजित शिविर में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, जनपद अध्यक्ष पुरूषोत्तम चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष नीतेश मोंटी यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कांति सोनेश्वरी, जनदप सदस्य गुलशन साहू, ठाकुर राम चंद्राकर एवं अन्य अतिथियों के द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को कृषि विभाग अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत जाल एवं आईस बाॅक्स का वितरण किया गया। 

इसी तरह समाज कल्याण विभाग अंतर्गत श्रवण यंत्र एवं छड़ी, स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र एवं केसीसी कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। ग्राम राहुद में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1838 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 1428 आवेदनों को मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया। 
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने मई माह के इस भीषण गर्मी में भी राहुद में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति पर सराहना व्यक्त की। उन्होंने विभिन्न विभाग के अधिकारियों को सुशासन तिहार के दौरान आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिससे कि सुशासन तिहार का आयोजन सार्थक हो सके। इस मौके पर कुंवर सिंह निषाद ने शिविर में उपस्थित लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए इसके रोकथाम के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने आम नागरिकों को सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केेन्द्र व राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सुशासन तिहार के दौरान शासन-प्रशासन के लोग आम जनता के बीच पहुँचकर इनके वास्तविक समस्याओं का पड़ताल कर रहे हैं। इसके अलावा सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविरों में ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उनके मांगों एवं समस्याओं का समुचित निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। 

पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू ने राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस सुशासन तिहार की भूरी-भूरी सराहना करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार को जनहितैषी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। 

जनपद अध्यक्ष पुरूषोत्तम चंद्राकर ने ग्राम राहुद में सुशासन तिहार के अंतर्गत आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के बेहतर आयोजन की सराहना की। उन्होंने आम नागरिकों से शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की भी अपील की। 

जनपद उपाध्यक्ष नीतेश मोंटी यादव ने राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए इस सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन की सराहना की। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कांति सोेनेश्वर ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार लोक हितैषी एवं जनहितैषी सरकार है। सरकार के द्वारा आम जनता के कल्याण हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इस अवसर पर शिविर में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में सभी विभाग के अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण भी सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा शिविर में आज अपने-अपने विभागों से संबंधित कुल आवेदन एवं उनके निराकरण की स्थिति के अलावा आम नागरिकों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। शिविर में आज ग्रामीण महिलाओं द्वारा नीर चेतना अभियान के अंतर्गत पानी के महत्व के संबंध में आम जनता को जानकारी प्रदान करने हेतु नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति दी। 
उल्लेखनीय है कि राहुद में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम भाठागांव आर, रनचिरई, जरवाय, जोरातराई, मुंदेरा, खलारी, खुटेरी, भटगांव, डोंगीतराई, किलेपार, परसाही, रूदा, तवेरा, राहुद, सक्रौद, भेंडरा, सिरी और तिलोदा ग्राम पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। राहुद शिविर में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1115 आवेदन, ऊर्जा विभाग के 111 आवेदन, राजस्व विभाग के 99 आवेदन, महिला एवं बाल विकास विभाग के 58 आवेदन, खाद्य विभाग के 161, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 40, स्वास्थ्य विभाग के 12, समाज कल्याण विभाग के 103, कृषि के 26, शिक्षा विभाग के 14 सहित विभिन्न विभागों से कुल 1838 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से कुल 1428 आवेदनों का निराकरण किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image