छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

कोसीर में होगा प्रायवेट सुरक्षा कर्मी की भर्ती

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ । जिले के इच्छुक महिला और पुरुष बेरोजगारों को सुरक्षाकर्मी का रोजगार देने के लिए निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड अनूपपुर मध्यप्रदेश द्वारा 23 मई को थाना परिसर कोसीर में  निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8103841655 से सम्पर्क कर सकते हैं।

जिले में आगामी शिविर

इस निजी सुरक्षा कंपनी का सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिविर सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है, जिसके अनुसार 25 मई को थाना परिसर सरसीवा, 26 मई को थाना परिसर केडार, 28 मई को थाना परिसर डोंगरीपाली, 29 मई को थाना परिसर बेलादुला, 30 मई को थाना परिसर सलिहा और 31 मई को थाना परिसर सारंगढ़ में आयोजित किया जाएगा। देश और राज्य के रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा जैसे शहरों के सरकारी और निजी अस्पताल, कंपनी ड्यूटी करने पर प्रतिमाह 10 से 20 हजार का वेतन सहित कुछ सुविधा कंपनी उपलब्ध कराएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image