छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

विधायक ने कोंडागांव में विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा

 कोण्डागांव : विधायक ने कोंडागांव में विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा

 
 
शहर के सुव्यवस्थित पुनर्विकास कार्यों को लेकर दिए निर्देश
 
कोण्डागांव, 27 मई 2026
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के साथ शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौपाटी मैदान, डीएनके कॉलोनी, बाजारपारा स्कूल, गांधी वार्ड स्थित पीएमश्री स्कूल तथा निर्माणाधीन सखी सेंटर भवन का जायजा लेकर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के सुव्यवस्थित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए हाउसिंग बोर्ड एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

विधायक ने कहा कि पुनर्विकास कार्यों के माध्यम से शहर को अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image