छत्तीसगढ़ / सरगुजा

नगर पंचायत लखनपुर के सामुदायिक भवन में कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 06 जून को

 अम्बिकापुर : नगर पंचायत लखनपुर के सामुदायिक भवन में कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 06 जून को

 
 अम्बिकापुर 01 जून 2026
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 06 जून 2026 को नगर पंचायत लखनपुर के सामुदायिक भवन में किया जाएगा। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं कृषक समूहों को आधुनिक कृषि तकनीकों, ऋण एवं बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं तथा कृषि आधारित उद्यमों के बारे में जानकारी एवं ऋण प्रदान करना है।

कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य महिला समूहों को ऋण प्रदान करना है, ताकि वे कृषि एवं कृषि-आधारित उद्यमों में आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में कृषि ऋण सुविधा एवं महिला समूह ऋण विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिले के कृषकों एवं महिला समूहों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने कहा है
 

Leave Your Comment

Click to reload image