प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रशिक्षण समन्वयक पद के लिए चयन सूची जारी
गरियाबंद, 24 जून 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रशिक्षण समन्वयक (संविदा) पद की भर्ती प्रक्रिया के तहत कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरांत चयनित तथा प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित एवं प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी जिले के विभागीय वेबसाईट पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित आगामी प्रक्रिया हेतु उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी भी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।