छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय गरियाबंद में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए द्वितीय चरण प्रवेश 26 जून से

 सिविल, मैकेनिकल एवं माइनिंग इंजीनियरिंग की रिक्त सीटों पर होगा प्रवेश

सभी वर्गों की छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क निःषुल्क
 11 जुलाई से तृतीय चरण काउंसिलिंग होगी

गरियाबंद, 24 जून 20026

संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय गरियाबंद में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया 26 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं माइनिंग इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित हैं। निर्धारित तिथि तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शेष रिक्त सीटों के लिए संस्था स्तर पर तृतीय चरण की काउंसिलिंग 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी।
इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विभाग एवं महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां अभ्यर्थी आवश्यक दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं। जिसमें सभी वर्गों की छात्राओं के लिए संपूर्ण शिक्षण शुल्क माफ रहेगा, जिससे अधिक से अधिक छात्राएं तकनीकी शिक्षा का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। 

Leave Your Comment

Click to reload image