डीबीटी खाता और आधार बनवाने शिविर में उमड़ी भीड़
बीजापुर- 17 फरवरी 2024/ शासन की हितग्राही-मूलक योजनाओं में आधार आधारित भुगतान प्रणाली लागू है। जिसमें हितग्राही के आधार लिंक खाते में योजना की राशि सीधे प्राप्त होती है। जिले में शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले पात्र हितग्राही वंचित ना रहे इसके लिए पंचायत वार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत नैमेड़, गोल्लागुडा, चेरपल्ली , मंगलनार शनिवार को चेरपाल, ईटपाल, वरदली, नेलसनार,गुदमा में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इन सेक्टरों में आने वाली ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों का खाता और आधार बनाया गया , शिविर में हितग्राहियों को भीड़ उमड़ रही है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आवापल्ली, गोल्लागुड़ा शिविर का निरीक्षण किया