छत्तीसगढ़ / बालोद

ग्राम झुरहाटोला में विराट संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का हुआ आयोजन

ग्राम झुरहाटोला में श्रीमद् भागवत महापुराण का हुआ आयोजन

बालोद। जिले के डौंडी तहसील अंतर्गत ग्राम झुरहाटोला स्थित बजरंग चौक में दिनांक 11 मार्च 2024 से 19 मार्च 2024 तक आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ व हवन के साथ समापन हो गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भागवत कथा का आनंद लिया। कथा स्थल पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान सबसे पहले कथा वाचक पंडित हरिशरण महाराज व उनके सहयोगियों ने हवन किया। इसके उपरांत यज्ञ में आए सैकड़ों लोगों ने आहुति डालकर सुख, समृद्धि व शांति की कामना भी की। 
 
आपको बता दें कि ग्राम झुरहाटोला में हुए इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से संध्या 5 बजे तक रहा। जिसमे भगवत ज्ञानामृत रसास्वादन हेतु आसपास के ग्रामीण एवं श्रद्धालुगणों ने कथा का भरपूर आनंद लिया। इस आयोजन का उद्देश्य यह था कि समाज में ईश्वर भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति बढ़े, मातृशक्ति का सम्मान बढ़े, गौ हत्या पूर्णतः बंद हो एवं गी माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले, सनातन धर्म को राष्ट्रीय धर्म घोषित करना, नर सेवा ही नारायण सेवा का पवित्र भाव जगे आदि। 
 
धमतरी के कुलिया कनेरी वाले पंडित हरिशरण महाराज ने कहा कि कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से समाज में एकजुटता आती है। हवन करने से देवता प्रसन्न होकर मानव का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का नाम जपने मात्र से ही तमाम पापों का नाश हो जाता है। अगर भक्त अपने गुरु की पूजा सच्चे मन से करें तो उनका उद्धार हो जाता है। वही यजमान के रूप में आयोजक समिति ग्राम झुरहाटोला ने कार्यक्रम स्थल पर आये ग्रामीणों को धन्यवाद प्रेषित किया। 
 
उक्त कार्यक्रम में दिनांक 11 मार्च 2024, दिन सोमवार को बेदीपूजन, गणेश स्थापना, पुराण कथा तथा गौकरण महात्मय, दिनांक 12 मार्च 2024, दिन मंगलवार को भागवत शुभारंभ, मंगलाचरण, श्री सुखदेव प्राकट्य परीक्षित शाप, दिनांक 13 मार्च 2024, दिन बुधवार को सृष्टिवर्णन, मनुसतरूपा चरित्र, वाराह अवतार, कपिल अवतार, शिव चरित्र, दिनांक 14 मार्च 2024, दिन गुरुवार को ध्रुव चरित्र, प्रभु अवतार, ऋषभदेव अवतार, जड़ मरत चरित्र, दिनांक 15 मार्च 2024, दिन शुक्रवार  को अजामिल उद्धार, नाग महिमा, प्रहलाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, सागर मंधन, दिनांक 16 मार्च 2024, दिन शनिवार को वामन अवतार, मतस्य अवतार, श्रीराम जन्म, कृष्ण जन्मोत्सव, दिनांक 17 मार्च 2024, दिन रविवार बाल लीला, माखन चोरी, वृंदावन लीला, मथुरा लीला, रुखमणी मंडल, दिनांक 18 मार्च 2024, दिन सोमवार को द्वारिका धाम लीला, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा, चढ़ोतरी पश्चात् शोभा यात्रा तथा दिनांक 19 मार्च 2024, दिन मंगलवार को गीता प्रवचन, विष्णुयत, प्रसाद वितरण। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कार्यक्रम में विशेष रूप से बसंत अंधारे, घनशयाम कोरेटी, छगनलाल यदु, नारद तारम ,देलराम पटेल, कचरु राम निषाद, हरक तारम, नोहर धलनिया, कन्हैया कोरेटी, कल्याण पटेल एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान था।

Leave Your Comment

Click to reload image