सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत तोयनार एवं धनोरा के विभिन्न विकास कार्यों का लिया जायजा
बीजापुर |
20-Mar-2024
बीजापुर 20 मार्च 2024- सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार ने ग्राम पंचायत तोयनार के आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, पोटाकेबिन, बैंक सहित ग्राम पंचायत धनोरा के माता रूकमणि आश्रम तथा प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर बुनियादि सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान आंगनबाड़ी में मिलने वाले पोषक आहार, बच्चों की उपस्थिति, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाईयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों की स्थिति से अवगत होकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं शैक्षणिक संस्थाओं में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता स्कूल परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य बुनियादि सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उप संचालक, पंचायत एवं सीईओ जनपद पंचायत बीजापुर श्री गीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे।