छत्तीसगढ़ / जशपुर

पत्थलगांव विकास खंड के हड़ताल पर गए पटवारी का नो वर्क नो पेमेंट और उस अवधि का सर्विस ब्रेक किया गया

 जशपुरनगर । पत्थलगांव विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार आप पटवारी संघ, पत्थलगांव द्वारा प्रायोजित विभिन्न विषयों को लेकर दिनांक 13-10-2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहकर अपने कर्तव्य से विरत रहे हैं। 

आपके अपने कर्तव्य पर उपस्थित न होने के कारण विभिन्न प्रशासनिक क्रियाकलाप यथा-धान फसल का डिजिटल कॉप सर्वे एवं फसल गिरदावरी, धान खरीदी संबंधी विभिन्न विषय, हाल ही में घटित हुई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्तियों के नुकसानी आंकलन संबंधी सर्वेक्षण कार्यवाही, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाले कार्य, सी.एम. हेल्पलाइन संबंधी कार्य इत्यादि समेत जनहित के अनेक महत्वपूर्ण कार्य प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

शासकीय सेवक होने के नाते आपका यह कृत्य एवं आचरण न केवल शासकीय सेवा नियमावली के प्रतिकूल है, अपितु व्यापक लोकहित एवं शासन हित के भी अनुरूप नहीं है। जिसके संबंध में कार्यालयीन पत्र क्रमांक / दिनांक 02.11.2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। किन्तु आज पर्यन्त तक जवाब अप्राप्त है एवं आप कार्य पर दिनांक 13.10.2026 से लगातार अनुपस्थित हैं। अतः दिनांक 13.10.2026 से कार्य अनुपस्थिति तिथि तक की अवधि को छव ॅवता छव च्ंल के रूप में सर्विस ब्रेक की कार्यवाही की जाती है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image