छत्तीसगढ़ / जशपुर

जशपुर के 5957 बच्चों का सपना उड़ान भरेगा, नवोदय चयन परीक्षा 28 को

 जशपुरनगर । जशपुर जिले के 5957 होनहार बच्चों के लिए 28 नवम्बर 2026 का दिन सपनों की उड़ान का दिन होगा। इस दिन जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (श्रछटैज्-2027) कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 11रू30 बजे से दोपहर 01रू30 बजे तक जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

यह परीक्षा गांव-गांव के उन बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है, जो अच्छी शिक्षा, अच्छा माहौल और बेहतर भविष्य का सपना देखते हैं। नवोदय विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ रहने, खाने और सर्वांगीण विकास की सुविधा मिलती है, जिससे गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चे भी बड़े सपने देख पाते हैं।

इस बार जिले के बगीचा, दुलदुला, फरसाबहार, जशपुर, कांसाबेल, कुनकुरी, मनोरा और पत्थलगांव विकासखंडों में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि हर बच्चे को अपने नजदीक ही परीक्षा देने का मौका मिले।  

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, ढोढीडांड, जशपुर की ओर से परीक्षा को सुचारू, शांत और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की गई है। सभी केंद्रों पर पुलिस बंदोबस्त के लिए कलेक्टर सह अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति और पुलिस अधीक्षक जशपुर को भी इसकी जानकारी दी गई है।

शिक्षकों और अभिभावकों में भी इस परीक्षा को लेकर उत्साह है। अभिभावकों का कहना है कि नवोदय में चयन होना बच्चे के साथ-साथ पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व की बात होती है। गांव के कई बच्चे पहले भी नवोदय में चयनित होकर आज अच्छी शिक्षा पा रहे हैं, जो दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें, घबराएं नहीं और समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

 

Leave Your Comment

Click to reload image