छत्तीसगढ़ / मुंगेली

भगवान सहस्त्रबाहू का जीवन साहस, शौर्य, पराक्रम, न्याय और धर्म की रक्षा का संदेश देता है - अरूण जायसवाल

भगवान सहस्त्रबाहू का जीवन साहस, शौर्य, पराक्रम, न्याय और धर्म की रक्षा का संदेश देता है - अरूण जायसवाल

कलार समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान सहस्त्रबाहू जयंती, उनके आदर्श पर चलकर सामाजिक सहभागिता का संकल्प लिया

लोरमी/ डड़सेना कलार समाज शक्ति केंद्र लोरमी के तत्वाधान में रानीगांव स्थित सामाजिक भवन में भगवान सहस्त्रबाहु जयंती धूमधाम से मनाई गई उपस्थित वरिष्ठजनों ने भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोरमी शक्ति केंद्र अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन कलार समाज के आराध्य देव हैं। उनका जीवन साहस, शौर्य, पराक्रम, न्याय और धर्म की रक्षा का संदेश देता है। भगवान सहस्त्रबाहु के आदर्शों को आत्मसात कर हमें समाज में एकता, भाईचारा और संगठन की भावना को मजबूत करना चाहिए। समाज की उन्नति के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना तथा युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे सामाजिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराते हैं। बुधराम डड़सेना ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु का शौर्य संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सबको उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज की एकजुटता, शिक्षा और उत्थान के लिए मिलकर कार्य करना चाहिये। कार्यक्रम डा. नाथू बाबू ने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकता और आपसी सहयोग में होती है। हमें सामाजिक कुरीतियों को दूर कर शिक्षा, संस्कार और संगठन को बढ़ावा देना चाहिए। भगवान सहस्त्रबाहु के आदर्शों पर चलकर समाज के विकास में सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर रामकुमार जायसवाल, गिरधारी डडसेना, मनोज जायसवाल रामदीन जायसवाल, घनश्याम डडसेना, छेदी जायसवाल, महेश जायसवाल, बिहारी जायसवाल, अन्नू जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ अशोक जायसवाल, रमेश जायसवाल, सोहन डडसेना, प्रमोद जायसवाल, अभिलाष जायसवाल, प्रिया जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image