छत्तीसगढ़ / बीजापुर

राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यीक उत्सव का आयोजन

 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यीक उत्सव का आयोजन

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया
बीजापुर 19 सितम्बर 2024- भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किए जाने के निर्देश पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एजुकेशन सिटी में आयोजित हुआ जिसमें विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजनन हुआ जिसमें समूह गान, समूह नृत्य, इंस्ट्रमेटल, एकल गीत, चित्रकारी, रंगमंच, भाषण, कहानी सुनाना, स्पेल बी (अंग्रेजी शब्दों की प्रतियोगिता) एक्सटेम्पोर (तात्कालिक भाषण), वाद-विवाद, रचनात्मक लेखन, सस्वर पाठ, प्रश्नोत्तरी, वेलकम म्यूजिक सोलो, इंस्ट्रमेंटल सोलो म्यूजिक, एकल नृत्य, दृश्यकला, स्वदेशी खिलौने का खेल, नाटक (एकल अभिनय) एवं शिक्षकों के लिए संगीत प्रतियोगिता जिसमें वोकल सेमी क्लासिकल, वोकल क्लासिकल इंस्ट्रमेंटल लोकगीत, प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने कार्यक्रम में शामिल होकर एकलव्य आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनका मार्गदर्शन करते हुए कड़ी मेहन, लगन और ईमानदारी से प्रयास करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने की शुभकामनाएं दी। अपने परिवार, समाज और जिले का मान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
ज्ञात हो कि जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी संभाग स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी तरह आगे चयनित होकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त डॉ. आनंद सिंह नोडल प्राचार्य एकलव्य आदर्श विद्यालय भैरमगढ़ श्री गोविंद राम जैन सहित समस्त प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रतियोगी विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image