छत्तीसगढ़ / बीजापुर

"स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता"

 दिनेश नेताम जनसंपर्क: "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता" थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 मनाया जा रहा है

स्वच्छता ही सेवा 17 सितम्बर से 02 अक्टुबर 2024 तक कार्यक्रम जारी
बीजापुर 19 सितम्बर 2024- स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया जा रहा है। जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति सोच को बदला जा सके एवं लोग सामूहिक रूप से अपने गांव क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका को निभाये। इस वर्ष हम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की 10वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। इस उपलक्ष्य में 14 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2024 तक "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता" थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 मनाया जाएगा। जिसमें 02 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना गांव में गंदे एवं कचरे ढेर जमा स्थलों ब्लैक स्पॉट की सफाई मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन इसके साथ ही स्वच्छाग्रही/सफाई मित्र के योगदान की सराहना, पिछले वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में किए गए कार्यों उपलब्धियों को एक उत्सव के रूप में मनाया जाना है। इस हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत 17 सितम्बर को स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ एवं स्वच्छता शपथ, रैली सार्वजनिक स्थलों की श्रमदान से सफाई, 18 सितम्बर को स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वसहायता समूह द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता रैली, विशेष ग्राम सभा एवं स्वच्छता आउटरिच अभियान एवं समस्त संस्थानों में वृक्षारोपण अभियान "एक पेड़ मां के नाम" स्वच्छता शपथ, 20 सितम्बर को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर एकल खिड़की के माध्यम से सफाई मित्र एवं स्वछाग्रहियों के स्वास्थ्य, उपचार और केन्द्र, राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर पात्रता अनुसार लाभ दिलाना। स्वच्छाग्रहियों को सुरक्षा सामग्री वितरण पहचान पत्र वितरण, 17 सितम्बर से 20 सितम्बर 2024 तक समस्त स्कूल, आंगनबाड़ी, पोटाकेबिन, आश्रम शालाओं, ग्राम पंचायतों में स्वच्छ सुंदर कार्यालय प्रतियोगिता प्रारंभ, 21 सितम्बर को शालाओं में स्वच्छता विषय पर निबंध, चित्रकला, पोस्टर, नारा लेखन प्रतियोगिता, 22 सितम्बर को वेस्ट टू आर्ट एवं जीरो वेस्ट इवेन्ट, 17 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक  जिले के समस्त सेग्रीगेशन शेड एवं सामुदाायिक शौचालयों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य कराते हुए क्रियाशील बनाना एवं सम्पूर्ण स्वच्छता लक्षित ईकाई सीटीयू ग्रामीण जल निकाय सड़को, कूड़े के ढेर,नालों की सफाई अभियान के अंतर्गत जहां कचरा जमा होता है ब्लैक स्पॉट की  पहचान कर श्रमदान से सफाई कर प्रत्येक ग्राम का सौंदर्यीकरण, 25 सितम्बर को कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच, पंच, सचिवों के साथ स्वच्छता संवाद, 02 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करना एवं सीटीयू क्लीनेस टारगेट यूनीट, ब्लैक स्पॉट पर सेलिब्रेशन का आयोजन ग्राम का सौंदर्यीकरण तथा 10 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम। उक्त कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हेतु नामजद अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image