देश-विदेश

शहबाज चीन की पहली आधिकारिक यात्रा पर रवाना

 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज मंगलवार को अपनी पहली आधिकारिक चीन यात्रा पर रवाना हो गये। श्री शहबाज चीन में अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान द्विपक्षीय संबंधों, आपसी हित के मुद्दों और सहयोग बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री ली कियांग और देश के शीर्ष नेता झाओ लेजी से मुलाकात करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image