देश-विदेश

अब 10 दिन में दुष्कर्मियों को फांसी! बंगाल में रेप विरोधी विधेयक पास; अपराजिता टास्क फोर्स गठन की घोषणा

 कोलकाता कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विधानसभा के विशेष सत्र (Bengal Assembly news) के दूसरे दिन बंगाल सरकार ने दुष्कर्म विरोधी संशोधन विधेयक पेश किया। चर्चा के बाद विधेयक को विधानसभा से पास कर दिया गया है। इस विधेयक का उद्देश्य पीड़ितों को न्याय और दुष्कर्म के दोषियों को त्वरित व सख्त सजा देना है।

 

  1. आरजी कर घटना के बाद सरकार ने पेश किया विधेयक।
  2. भाजपा के विधायकों ने भी इस विधेयक का किया समर्थन।
  3. बिल में दुष्कर्मियों को त्वरित व सख्त सजा का है प्रावधान।

Leave Your Comment

Click to reload image