खेल

SRH vs GT, Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, प्लेऑफ में पहुंची सनराइजर्स, दिल्ली और लखनऊ का सफर अब खत्म

 हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66 वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, हैदराबाद में दोपहर से ही लगातार बारिश हो रही थी। शाम को 7 बजकर 30 मिनट के करीब बारिश रुकी भी। इस दौरान मैदान पर से कवर्स को हटा लिया गया और 8 बजे टॉस का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन जब तक टॉस हो पाता फिर से बारिश शुरू हो गई। ऐसे में लगातार हो रहे बारिश के कारण रात के 10 बजकर 10 मिनट पर दोनों कप्तानों की सहमति से मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया।

मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए। मैच में हुई बारिश के कारण सनराइजर्स हैदराबाद को फायदा मिला। सनराइजर्स के अब बेहतर रन रेट के साथ 15 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही टीम ने प्लेऑफ में भी अपनी जगह बना ली। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली सनराइजर्स तीसरी टीम बन गई है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image