ENG Vs AUS, 1st T20I Live Streaming: कब और कहां देख पाएंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच, जानिए हेड टू हेड, वेदर रिपोर्ट और ड्रीम11
खेल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (बुधवार) खेला जाएगा। मैच द रोज बाउल, साउथमेप्टन में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगा। दोनों देशों के बीच अब तक 24 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 11-11 जीते हैं और 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आखिरी भिड़ंत टी20 विश्व कप 2024 में हुई थी, जहां कंगारू को 36 रन से जीत मिली थी।